Home Remedies for Glowing Skin: खूबसूरत दिखना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसके लिए पार्लर जाना और महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना पड़ता है। कई बार पार्लर में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स आपकी स्किन के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं और उल्टा नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा, रोजमर्रा की जिंदगी में समय और पैसे की कमी के कारण बार-बार पार्लर जाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही कुछ साधारण चीजें ऐसी हैं, जिनके नियमित इस्तेमाल से आपका चेहरा नेचुरल तरीके से ग्लोइंग और निखरा हुआ दिखता है।
ये न सिर्फ आपकी स्किन को साफ और फ्रेश बनाएंगी, बल्कि आपको महंगे ट्रीटमेंट्स और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आज हम आपको Face Whitening Home Remedies बताएंगे, जो आपकी स्किन को घर बैठे ही सुंदर बनाने में मदद करेंगे।
Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को चमकदार बनाएंगे ये 5 घरेलु उपाय
1. ग्लो के लिए हल्दी

हल्दी स्किन के लिए सबसे बेहतरीन प्राकृतिक चीजों में से एक है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। एक आसान फेस पैक बनाने के लिए एक चुटकी हल्दी में थोड़ा बेसन और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर पानी से धो लें। इस नुस्खे से चेहरे पर तुरंत निखार और ताजगी महसूस होगी।
2. सॉफ्ट और ग्लोइंग के लिए शहद

शहद आपकी स्किन के लिए किसी मॉइस्चराइजर से कम नहीं होता है। यह स्किन में नमी बनाए रखता है और उसे सॉफ्ट बनाता है। इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद की पतली परत लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिन के नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन में फर्क दिखाई देगा और चेहरा मुलायम और चमकदार नजर आएगा।
3. टैन और डलनेस के लिए दही

अगर आपकी स्किन टैन हो गई है या चेहरा डल लग रहा है, तो दही का इस्तेमाल फायदेमंद है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन को अंदर से साफ करता है और टैनिंग को कम करता है। एक चम्मच दही में थोड़ा शहद मिलाकर इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। यह सरल उपाय चेहरे को फ्रेश, ब्राइट और जवान बनाने में मदद करता है।
4. रिंकल्स और दाग-धब्बे के लिए एलोवेरा

एलोवेरा जेल स्किन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होता है। यह त्वचा को ठंडक देता है और रिपेयर होने में मदद करता है। हर रात थोड़ा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। नियमित इस्तेमाल से फाइन लाइन्स, रिंकल्स और दाग-धब्बों में कमी आएगी और स्किन की बनावट बेहतर होगी।
5. इंस्टेंट फ्रेशनेस के लिए गुलाब जल

गुलाब जल लंबे समय से चेहरे को ताजगी और सुंदरता देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह स्किन टोन को बेहतर बनाता है और चेहरे को फ्रेश महसूस कराता है। इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। एक कॉटन बॉल की मदद से गुलाब जल चेहरे पर लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा टाइट होगी और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।
Also Read: Dark Circles से लेकर Acne तक का रामबाण इलाज, जानें सोने से पहले Rose Water लागने के 6 Benefits



















