Skin पर निखार लाने के लिए लगाएं Curd Face Pack, जानें इसके 4 फायदे और बनाने का सही तरीका

Benefits of Eating Curd for Skin

Benefits of Eating Curd for Skin: दही सेहत के लिए ही नहीं स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। दही को फेस मास्क से लेकर क्लेंजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन की देखभाल में बहुत काम आते हैं। दही में मौजूद लैटिक एसिड स्किन को गहराई से मॉश्चराइज करता है। जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जाती है। यह स्किन की ड्राइनेस को कम करने में मदद करता है और त्वचा पर प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं, Face Pe Dahi Lagane Ke Fayde के बारे में, साथ ही जानिए, स्किन केयर में दही को कैसे शामिल किया जाता है।

Benefits of Eating Curd for Skin: चेहरे पर दही लगाने के फायदे

Benefits of Eating Curd for Skin
Benefits of Eating Curd for Skin (Source: social media)

1. नैचुरल एक्सफोलिएटर

दही एक तरह का नैचुरल एक्सफोलिएटर होता है और स्किन से डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। दही को स्किन पर लगाने पर इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड सेल्स को आसानी से साफ कर देते हैं।

2. झुर्रियों में कमी

अगर आप भी अपने चेहरे पर झुर्रियों से परेशान हैं, तो दही में मिलने वाला एंटीऑक्सीडेंट और लैक्टिक एसिड स्किन से झाइयों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं। इससे स्किन में कोलाजन बढ़ता है और दही में मौजूद विटामिन बी के कारण त्वचा निखरने लगती है।

dahi for face
dahi for face (Source: ai)

3. सनबर्न से राहत

धूप में निकलने से त्वचा पर बहुत गहरा असर पड़ता है। सनबर्न से स्किन को बहुत नुकसान भी पहुंचता है। दही से स्किन को ठंडक मिलती है, जिससे सनबर्न के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

4. स्किन टोन बेहतर

नियमित रूप से स्किन पर दही लगाने से स्किन साफ और चमकदार हो जाती है। इससे दाग-धब्बों में भी कमी आती है और स्किन का टोन एक समान हो जाता है। दही में मौजूद जिंक और अन्य पोषक तत्व आंखों के नीचे बने डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं।

skin care tips
skin care tips (Source: ai)

Curd Facepack: ऐसे लगाएं दही

  • एक चम्मच दही में एलोवेरा जेल, गुलाबजल या बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।
  • कुछ समय के बाद हल्के हाथों से साफ करें और गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

Also Read: अपने Breakfast में शामिल करें ये 5 High-Protein Foods, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट! जानें फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।