Best Meditation Practices for Beginners: मन की शांति के लिए ध्यान लगाना क्यों है जरूरी, जानिए मेडिटेशन के आसान तरीके

Best meditation practices for beginners

Best Meditation Practices for Beginners: आज के समय में हर किसी अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों में तनाव का होना आम बात हो चुकी है। ज्यादातर उन लोगों में ये समस्या देखी गई है, जो लोग ऑफिस जाते हैं। पहले तो ऑफिस का स्ट्रेस और स्क्रिनटाइम, दूसरा दिनभर कई सारे लोगों से डील करना और उसके बाद दुनिया भर की चिंता करना।

दिन के अंत तक में लोगों का दिमाग इतना थक जाता है कि कभी-कभी तो लोगों को माइग्रेन जैसी समस्या भी होने लगती है। इन सब का इलाज है ध्यान लगाना यानी मेडिटेशन (Meditation) करना। मेडिटेशन दिमाग की नसों को शांत करने में मदद करता है, तो जानिए कुछ ऐसे मेडिटेशन के आसान तरीके जिससे आप अपना स्ट्रेस दूर कर सकते हैं।

दुनिया में हजारों साल से लोग ध्यान लगाते आ रहे हैं। दुनिया में लोग ध्यान लगाने को मेडिटेशन भी कहते हैं योग बहुत ही ताकतवर अभ्यास है। इसे रोजाना करने से हर किसी को अपनी दुःख भरी ज़िंदगी से थोड़ा आराम मिलता है। Meditation करके अपने दिमाग को काबू में किया जा सकता है। इसे करने के बाद पूरे शरीर पर भी कंट्रोल प्राप्त किया जा सकता है। साइंस की माने तो इसे नियमित रूप से करने पर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

ध्यान करने के आसान तरीके (Meditation Tips)

Best meditation practices for beginners

अक्सर लोग जब ध्यान लगाने बैठते हैं, तो उनको ये समझने में काफी समय लग जाता है कि वो Meditation की शुरुआत कैसे करें, तो आइए आपको बताते हैं। मेडिटेशन कैसे करते हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है।

  • एक आरामदायक और शांत माहौल वाली जगह पर बैठे जहां आपको कोई परेशान न करे
  • सुखासन की पोजीशन में बैठें
  • अपने रीढ़, गर्दन और सिर को एक सीध में रखकर लंबी सांस लें
  • दोनों आंखों की नजर अपनी नाक की नोक पर लाएं
  • नजर को बिना हिलाए नाक के सिरे पर ध्यान लगाए रखें
  • कुछ देर इसी स्थिति व मुद्रा में रहकर दिमाग को विचारों से खाली करने की कोशिश करें

मेडिटेशन करने के फायदे (Meditation Benefits)

Best meditation practices for beginners

तनाव और चिंता से छुटकारा: मेडिटेशन से तनाव कम होता है और मन शांत होता है, इससे चिंता और तनाव से राहत मिलता है।

नींद में सुधार: रोजाना मेडिटेट करने से अनिंद्रा की समस्या से राहत मिलती हैं और नींद में सुधार होता है।

सकारात्मक भाव: ध्यान लगाने से मन की नकारात्मक भावनाएं कम होती हैं और सकारात्मकता बढ़ती है।

बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य: मेडिटेशन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

आत्म-विश्वास की भावना: ध्यान लगाने से व्यक्तित्व में आत्म विश्वास की भावना उत्पन्न होती है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में भी सुधार होता है।

Best meditation practices for beginners

अगर आपने अपनी रोज के व्यस्त जीवन में Meditation को शामिल कर लिया, तो कुछ समय बाद आपके जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से आप आसानी से लड़ पाएंगे। रोजाना ध्यान लगाने से आपको किसी भी तरह की हानि नहीं होगी। इसे करने का सही समय सुबह का होता है, इस समय आपका दिमाग काफी शांत रहता है। इस अभ्यास को बच्चे, बूढ़े से लेकर हर महिला पुरुष कर सकते हैं।

 Also Read: Rice Flour For Skin: क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर चावल का आटा कितना असरदार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।