‘राहुल गांधी को भुगतने होंगे परिणाम’ PM मोदी की मां के AI वीडियो पर सियासी संग्राम; मंत्रियों ने दिया अल्टीमेटम

Summary :

Bihar Congress Posts AI Video: बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की। दरअसल, बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर एक एआई वीडियो शेयर किया है। भाजपा ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं और गरीबों का अपमान करार दिया है। PM Modi Mother AI Video: कांग्रेस ने मोदी की मां का बनाया AI वीडियो कांग्रेस ने फिर से PM…

Bihar Congress Posts AI Video: बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की। दरअसल, बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर एक एआई वीडियो शेयर किया है। भाजपा ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं और गरीबों का अपमान करार दिया है।

Bihar Congress Posts AI Video
Bihar Congress Posts AI Video

PM Modi Mother AI Video: कांग्रेस ने मोदी की मां का बनाया AI वीडियो

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं तो इतना ही कहूंगा कि राहुल गांधी बहुत नीचे गिर गए हैं। जैसे उन्हें अपनी मां का ख्याल नहीं है, वैसे ही वह किसी और की मां का सम्मान कैसे कर सकते हैं? प्रधानमंत्री के खिलाफ एआई वीडियो बनाने के मामले में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह के लोगों को सामाजिक और कानूनी रूप से सजा मिलनी चाहिए। पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अब उनके खिलाफ एआई वीडियो बना रहे हैं। क्या वह इस वीडियो के जरिए यह बताना चाहते हैं कि वह फ्रॉड और दुराचारी हैं? मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण रवैया मानता हूं और इसके परिणाम वह जरूर भुगतेंगे।”

BJP leaders Action: गिरिराज सिंह ने कार्रवाई की मांग की

BJP leaders Action
BJP leaders Action

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “लालू प्रसाद यादव के मन की मुराद पूरी होने वाली नहीं है। जिस तरह से धृतराष्ट्र की मुराद पूरी नहीं हुई, उसी तरह से लालू यादव के अरमान भी आंसूओं में बह जाएंगे। उन्होंने बिहार को गड्ढे में डाला है, जबकि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को सजाया है।”

Bihar Congress Posts AI Video: ‘Congress के पास संस्कार नहीं’- भाजपा विधायक

 

Bihar Congress Posts AI Video: इससे पहले, भाजपा विधायक राम कदम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हम सभी के लिए माता-पिता आदर्श स्वरूप हैं। वहीं, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से जुड़े एआई वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। शायद विपक्ष और कांग्रेस में ऐसे संस्कार नहीं हैं, लेकिन हमारे पास हैं। मुझे लगता है कि इस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं होना चाहिए। सामान्य नागरिक की तरह अगर प्रधानमंत्री की मां लाइन में खड़ी होती हैं तो यह गौरवपूर्ण बात है। मैं इतना ही कहूंगा कि यह वीडियो देश की सभी माताओं का अपमान है।”

ये भी पढ़ें- सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, शपथ ग्रहण में दिखे धनखड़, देखें VIDEO

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।