Nepal Gen Z Protest: कौन हैं कुमारी देवी माता? कर्फ्यू में ढील मिलते ही मंदिर में लगा भक्तों का तांता

Summary :

Nepal Gen Z Protest: नेपाल की ओली सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया था। इस फैसले ने पूरे देश में हलचल मचाने का काम किया, खासकर युवाओं के बीच। हजारों युवा, खासतौर पर Gen Z पीढ़ी के लोगों ने इस फैसले के विरोध में सड़कों प्रदर्शन किया। उनका मानना है कि सोशल मीडिया आज सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे वे अपनी बात दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। Nepal Gen Z Protest: अभिव्यक्ति की आज़ादी पर चोट युवाओं का कहना है कि सरकार का यह कदम उनकी अभिव्यक्ति…

Nepal Gen Z Protest: नेपाल की ओली सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया था। इस फैसले ने पूरे देश में हलचल मचाने का काम किया, खासकर युवाओं के बीच। हजारों युवा, खासतौर पर Gen Z पीढ़ी के लोगों ने इस फैसले के विरोध में सड़कों प्रदर्शन किया। उनका मानना है कि सोशल मीडिया आज सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे वे अपनी बात दुनिया तक पहुंचा सकते हैं।

Nepal Gen Z Protest: अभिव्यक्ति की आज़ादी पर चोट

युवाओं का कहना है कि सरकार का यह कदम उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध से न केवल उनका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि उनके करियर और शिक्षा से जुड़े कई अवसर भी खत्म हो गए हैं। इसी नाराजगी के चलते प्रदर्शन बढ़ते जा रहे हैं।

Nepal Gen Z Protest
Nepal Gen Z Protest

Nepal protest: सरकार ने हटाया कर्फ्यू, इंद्र जात्रा पर्व में उमड़ी भीड़

इस दौरान प्रदर्शनों को काबू में करने के लिए नेपाल सरकार ने देश के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगाया। खासतौर पर राजधानी काठमांडू में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। हालांकि, कल कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। कर्फ्यू में ढील मिलते ही काठमांडू के कुमारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर इंद्र जात्रा का पर्व मनाया गया, जो नेपाल का एक प्रमुख धार्मिक उत्सव है। यह पर्व हर साल सितंबर महीने में मनाया जाता है और इसका संबंध वर्षा के देवता इंद्र से होता है।

Nepal Gen Z Protest
Nepal Gen Z Protest

Indra Jatra Utsav: इंद्र जात्रा का महत्व

यह त्योहार अच्छी बारिश और समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। मान्यता है कि अगर यह पर्व श्रद्धा से मनाया जाए, तो फसलें अच्छी होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। इस उत्सव में पारंपरिक नृत्य, झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।

Kumari Mandir: कौन हैं कुमारी देवी?

कुमारी देवी को नेपाल में “जीवित देवी” माना जाता है। एक खास उम्र की कन्या, जिसमें देवी की शक्ति का वास माना जाता है, उसे विशेष प्रक्रिया से चुना जाता है। इस कन्या को ही कुमारी कहा जाता है और पर्व के दौरान उसकी पूजा की जाती है। इंद्र जात्रा के समय कुमारी देवी को एक सुंदर रथ पर बिठाकर पूरे शहर में घुमाया जाता है। इसे देखने हजारों लोग इकट्ठा होते हैं। लोगों का विश्वास है कि कुमारी देवी का दर्शन करना शुभ होता है और इससे जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें: पशुपतिनाथ के दर्शन करने नेपाल गया था कपल, GenZ  प्रदर्शन की आग ने ले ली पत्नी की जान

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।