Bigg Boss 19 Wild Card Entry: Bigg Boss 19 में होने वाली है 2 हसीनाओं की Wild Card Entry, सलमान के शो में लगेगा अब ग्लैम का तड़का

Summary :

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। आखिरकार दर्शकों का इंतजार 24 अगस्त को खत्म हो चुका है। विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 में जब टीआरपी गिरने लगती है तो मेकर्स कुछ ऐसा करते हैं जिससे दर्शकों के बीच फिर से उत्सुकता बढ़ जाती है। हाल ही में शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ बदेशा ने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। अब शो में दो और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आने वाले हैं। Bigg Boss 19 Wild Card Entry बिग बॉस…

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। आखिरकार दर्शकों का इंतजार 24 अगस्त को खत्म हो चुका है। विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 में जब टीआरपी गिरने लगती है तो मेकर्स कुछ ऐसा करते हैं जिससे दर्शकों के बीच फिर से उत्सुकता बढ़ जाती है। हाल ही में शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ बदेशा ने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। अब शो में दो और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आने वाले हैं।

Bigg Boss 19 Wild Card Entry

बिग बॉस में इन दो हसीनाओं की एंट्री

Bigg Boss 19 Wild Card Entry
Bigg Boss 19 Wild Card Entry

बिग बॉस 19 के घर में एंट्री लेने वाली दो नई वाइल्ड कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शिखा मल्होत्रा ​​और टिया कार हैं। इंडिया फोरम्स के मुताबिक, टिया और शिखा सलमान खान के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं। शिखा ने कुछ समय पहले ही अपनी एंट्री का हिंट भी दिया था। टिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शो में अपनी एंट्री की पुष्टि भी कर दी है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसे ऑफिशियल नहीं किया है। देखते हैं कि ये दोनों शो में कब आती हैं।

कौन हैं शिखा मल्होत्रा- टिया

Bigg Boss 19 Wild Card Entry
Bigg Boss 19 Wild Card Entry

टिया और शिखा की बात करें तो दोनों ही मनोरंजन जगत से जुड़ी हैं। शिखा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखें तो वह एक अभिनेत्री, गायिका, परफॉर्मर और नर्सिंग ऑफिसर रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 10 लाख लोग फॉलो करते हैं। टिया एक गायिका और गीतकार भी हैं। वह इंडियन आइडल का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

इन दोनों के शो में एंट्री करने से बिग बॉस के दर्शकों को एक और नई एनर्जी मिल सकती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों के आने के बाद शो में कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं।

शिखा मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

Bigg Boss 19 Wild Card Entry
Bigg Boss 19 Wild Card Entry

शिखा मल्होत्रा ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। इस वायरल वीडियो में वह नर्स की ड्रेस पहनकर पैपराजी को मिठाई बांटती नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वह बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्डेस्ट कंटेस्टेंट एंट्री करने जा रही हैं। यह हसीना हैं शाह रुख खान स्टारर फैन फिल्म में रिपोर्टर की भूमिका निभा चुकीं है।

गौर करने वाली बात ये है कि कोविड-19 महामारी के दौरान शिखा ने फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में नर्स बनकर मरीजों की सेवा की थी। लेकिन इस बार वह बिग बॉस के घर में एक अलग मिशन के साथ जा रही हैं। उन्होंने कहा कि घर के अंदर उनका “इलाज” करने वाला कोई और नहीं बल्कि तान्या मित्तल होंगी। उन्होंने तान्या मित्तल के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कियां आगे बढ़ने के लिए क्या-क्या करती हैं। कोई भी किसी भजन करने वाली या साड़ी पहनने वाली को काम नहीं देना चाहता।

शहबाज कि हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 19 Wild Card Entry
Bigg Boss 19 Wild Card Entry

Bigg Boss 19 की बात करे तो अभी तक इस घर से कोई भी बेघर नहीं हुआ लेकिन इसी के साथ ही Shehnaaz Gill के भाई Shehbaaz की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई । जबसे इस घर में शहबाज की एंट्री हुई हैं तबसे घर का माहौल बदलता नजर आ रहा हैं। अब देखना ये होगा क्या शहबाज के आने से घर वालों में फूंख दल जाएगी या फिर घर वाले शहबाज पर भारी पड़ेंगे?

शो में अभी कौन-कौन?

Bigg Boss 19 Wild Card Entry
Bigg Boss 19 Wild Card Entry

बता दें अभी घर में 16 कंटेस्टेंट्स कैद हैं। इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अवेज दरबार, प्रणित मोरे, नगमा मिराजकर, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, कुणिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट और नतालिया जानोसजेक हैं।

Also Read: Bigg Boss 19 में होने वाली है इस हसीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री, कहा- ‘Tanya Mittal की खैर नहीं’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।