Bigg Boss 19 में होने वाली है इस हसीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री, कहा- ‘Tanya Mittal की खैर नहीं’

Summary :

Bigg Boss 19: सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। आखिरकार दर्शकों का इंतजार 24 अगस्त को खत्म हो चुका है। रविवार के दिन जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शो का प्रीमियर हो चुका है। रियलिटी शो के ऑन एयर होते ही शो में आने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है। बिग बॉस 19’ के हाल के एपिसोड में गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद के बीच तीखी तकरार देखने को मिली थी जिससे घर में माहौल काफी गर्म हो गया था। वहीं…

Bigg Boss 19: सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। आखिरकार दर्शकों का इंतजार 24 अगस्त को खत्म हो चुका है। रविवार के दिन जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शो का प्रीमियर हो चुका है। रियलिटी शो के ऑन एयर होते ही शो में आने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है।

बिग बॉस 19’ के हाल के एपिसोड में गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद के बीच तीखी तकरार देखने को मिली थी जिससे घर में माहौल काफी गर्म हो गया था। वहीं शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल भी काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल तान्या मित्तल की पर्सनैलिटी को घर वालों को समझने में थोड़ा समय लग रहा है और उनके बड़बोलेपन से वो घरवालों की नजरों में थोड़ा खटक रही हैं वहीं बिग बॉस तान्या मित्तल को अब एक बड़ा झटका देने वाले हैं।

Bigg Boss 19 में होगी इस हसीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री

शिखा मल्होत्रा ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। इस वायरल वीडियो में वह नर्स की ड्रेस पहनकर पैपराजी को मिठाई बांटती नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वह बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्डेस्ट कंटेस्टेंट एंट्री करने जा रही हैं। यह हसीना हैं शाह रुख खान स्टारर फैन फिल्म में रिपोर्टर की भूमिका निभा चुकीं है।

गौर करने वाली बात ये है कि कोविड-19 महामारी के दौरान शिखा ने फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में नर्स बनकर मरीजों की सेवा की थी। लेकिन इस बार वह बिग बॉस के घर में एक अलग मिशन के साथ जा रही हैं। उन्होंने कहा कि घर के अंदर उनका “इलाज” करने वाला कोई और नहीं बल्कि तान्या मित्तल होंगी। उन्होंने तान्या मित्तल के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कियां आगे बढ़ने के लिए क्या-क्या करती हैं। कोई भी किसी भजन करने वाली या साड़ी पहनने वाली को काम नहीं देना चाहता।

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

‘Tanya Mittal की खैर नहीं’

दरअसल, तान्या मित्तल ने हाल ही में शो में एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि “लड़कियां आगे बढ़ने के लिए क्या-क्या करती हैं। कोई भी किसी भजन करने वाली या साड़ी पहनने वाली को काम नहीं देना चाहता।” इस बयान को लेकर शिखा ने उन पर निशाना साधा है। शिखा ने कहा कि “उन्होंने इंडस्ट्री की सारी लड़कियों को गलत तरीके से पेश किया है।

अगर वह खुद को स्प्रिचुअल कहती हैं तो फिर इंस्टाग्राम पर ब्लाउज-पेटीकॉट के बिना कैमरे के सामने आने का क्या मतलब है? ये कैसी अध्यात्मिकता है?” यही नहीं, शिखा ने मृदुल तिवारी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें प्यार से “बाबू” कहा था और अब वह चाहती हैं कि शो में भी उन्हें इसी नाम से पुकारा जाए। अब देखना होगा कि शिखा मल्होत्रा की इस वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस 19 का माहौल किस तरह बदलता है और क्या वह तान्या मित्तल को कड़ी टक्कर दे पाती हैं।

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

ये हसीना भी लेगी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री?

बिग बॉस हाउस में 16 कंटेस्टेंट्स का आगाज हो चुका है और 3 कंटेस्टेंट्स वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे।  टेली एक्सप्रेस के मुताबिक, टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस खुशी दुबे शो की वाइल्ड कार्ड एक्ट्रेस बन सकती हैं। पहले माना जा रहा था कि, खुशी शो का हिस्सा बतौर ऑफिशियल कंटेस्टेंट बनने वाली थी, लेकिन अपने कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के वजह से शो में एंट्री नहीं कर पाईं। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं और बिग बॉस 19 में शामिल हो सकती हैं। अगर ऐसा होगा तो खुशी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन सकती हैं।

बता दें बिग बॉस के घर में तान्या मित्तल, जीशान कादरी, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, बसीर अली, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और मृदुल तिवारी की एंट्री हुई है।

 

Also Read: Tanya Mittal in Bigg Boss 19: कौन है महाकुंभ गर्ल Tanya Mittal, BB19 में अटपटे बयान से हो रही है वायरल

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।