कुत्ते बिल्ली की तरह लड़े BJP-Congress के कार्यकर्ता, पटना की सड़कों पर लाठियों से महाभारत

Patna BJP-Congress Clash

Patna BJP-Congress Clash: बिहार के पटना में इस समय महाभारत चल रही है। पटना में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। यह पूरा झगड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के कारण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा पटना में प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान वे एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता अपने-अपने पार्टी के झंडे से हमला कर रहे हैं।

Patna News Today: पटना में कांग्रेस-बीजेपी के बीच महाभारत

 

पीएम मोदी की मां पर की अभद्र टिप्पणी पर बिहार में बवाल मच गया है। बीजेपी आज पटना में कांग्रेस और आरजेडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी ने पटना के सदाकत आश्रम तक मार्च निकाला जिसमें नीतीश सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। इस दौरान सदाकत आश्रम के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर में घुस गए, जिन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया।

Bihar News Today: मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

कार्यकर्ताओं की लड़ाई को शांत करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। इस दौरान पुलिस  की कार्कर्ताओं से भी झड़प हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं और स्थिति का जायजा लेने के लिए सीनियर अधिकारी भी मौजूद हैं। मौके पर वाटर कैनन की गाड़ियां मौजूद हैं।

Patna BJP-Congress Clash
Patna BJP-Congress Clash

मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार- मंत्री नितिन नवीन

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, बिहार का हर बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, इसका बदला हर भाजपा कार्यकर्ता लेगा… हम विरोध प्रदर्शन करने आए थे। यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट-पत्थर फेंके जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता बंदूक और ईंटों से नहीं डरते… हम मां के अपमान का बदला लेंगे।

ये भी पढ़ें- “न बिहार और न ही देश बर्दाश्त करेगा”, पीएम मोदी के खिलाफ “अपशब्दों” पर भड़के CM मोहन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।