अगर आप भी Adventure के हैं शौकीन, March-April में भारत की इन 5 जगहों को करें Explore

Summary :

Best Summer Vacation Spots in India: मार्च का महीना घूमने-फिरने के लिहाज से साल के सबसे बेहतरीन महीनों में से एक होता है। इस समय न तो कड़ाके की ठंड होती है और न ही झुलसाने वाली गर्मी, इसलिए यह महीने घूमने के लिए बेहद शानदार माना जाता है। यहां जानें के बाद सुहावना मौसम और फूलों की महक आपको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मार्च के महीने में दोस्तों या परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Best Summer Vacation Spots in India पर एक बार अपनी नजर जरूर…

Best Summer Vacation Spots in India: मार्च का महीना घूमने-फिरने के लिहाज से साल के सबसे बेहतरीन महीनों में से एक होता है। इस समय न तो कड़ाके की ठंड होती है और न ही झुलसाने वाली गर्मी, इसलिए यह महीने घूमने के लिए बेहद शानदार माना जाता है। यहां जानें के बाद सुहावना मौसम और फूलों की महक आपको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मार्च के महीने में दोस्तों या परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Best Summer Vacation Spots in India पर एक बार अपनी नजर जरूर डालें।

Best Summer Vacation Spots in India: मार्च-अप्रैल के महीने में इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

मुन्नार

मार्च में दक्षिण भारत की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है। इस समय मुन्नार के चाय के बागान गहरे हरे रंग के हो जाते हैं। ऊंचाई पर धुंध और खिले हुए फूल मुन्नार को एक रोमांटिक जगह बनाते हैं। यहां का तापमान 15°C से 25°C तक रहता है, जो ट्रेकिंग के लिए बहुत अच्छा है। इस मौसम में आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं।

उदयपुर

राजस्थान की शाही ज़िंदगी का अनुभव करने के लिए मार्च सबसे अच्छा समय है। इस महीने होली और गणगौर बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। झीलों का शहर उदयपुर, मार्च में न तो पसीने से तर होता है और न ही बहुत ज़्यादा गर्मी होती है। शाम को पिछोला झील पर बोटिंग करते हुए सनसेट देखना आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।

ज़ीरो वैली

अगर आप एक नया और अनोखा अनुभव ढूंढ रहे हैं, तो अरुणाचल प्रदेश में ज़ीरो वैली जाएं। यहां की हरियाली, चावल के खेत और कल्चर आपको अपनी ओर खींच लेंगे। मार्च के महीने में यहां की हरियाली लोगों को काफी पसंद आती हैं। यह जगह बेहद शांत और खूबसूरत है।

वाराणसी

आप कम बजट में उत्तर प्रदेश में वाराणसी घूम सकते हैं। यहां, आप अस्सी घाट के पास एक सिंपल और सस्ते गेस्टहाउस में रुक सकते हैं, कचौरी और सब्ज़ी के साथ नाश्ते का मज़ा ले सकते हैं और पुराने शहर की तंग गलियों में घूमते हुए शांति का अनुभव कर सकते हैं। अगर आप यहां जाते हैं, तो काशी विश्वनाथ मंदिर ज़रूर जाएं।

ऋषिकेश

आप मार्च में ऋषिकेश की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। गंगा नदी के किनारे का नज़ारा शांति और सुकून देता है। अगर आपको एडवेंचरस एक्टिविटीज़ पसंद हैं, तो आप ऋषिकेश में राफ्टिंग का मज़ा ले सकते हैं।

 

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।