Chaitra Amavasya 2026: कब है भूतड़ी अमावस्या? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और नकारात्मक शक्तियों से बचने के अचूक उपाय

Summary :

Chaitra Amavasya 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत खास माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने, दान करने और अपने पूर्वजों की पूजा करने का बहुत महत्व है। ऐसा करने से व्यक्ति को बहुत पुण्य मिलता है। हर महीने की अमावस्या महत्वपूर्ण होती है, लेकिन चैत्र महीने की अमावस्या को ‘भूतड़ी अमावस्या’ कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन तंत्र-मंत्र की शक्ति बढ़ जाती है और नकारात्मक ऊर्जाएं अधिक सक्रिय रहती हैं, इसलिए इस दिन सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि यह कब है और बुरी शक्तियों से बचने के…

Chaitra Amavasya 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत खास माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने, दान करने और अपने पूर्वजों की पूजा करने का बहुत महत्व है। ऐसा करने से व्यक्ति को बहुत पुण्य मिलता है। हर महीने की अमावस्या महत्वपूर्ण होती है, लेकिन चैत्र महीने की अमावस्या को ‘भूतड़ी अमावस्या’ कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन तंत्र-मंत्र की शक्ति बढ़ जाती है और नकारात्मक ऊर्जाएं अधिक सक्रिय रहती हैं, इसलिए इस दिन सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि यह कब है और बुरी शक्तियों से बचने के लिए क्या करना चाहिए।

Chaitra Amavasya 2026 Kab Hai: चैत्र अमावस्या कब है? (भूतड़ी अमावस्या)

पंचांग के मुताबिक, चैत्र महीने की अमावस्या तिथि 18 मार्च 2026 की सुबह 8:25 बजे शुरू होगी और 19 मार्च 2026 की सुबह 6:52 बजे खत्म होगी। इसलिए, उदयातिथि के अनुसार यह अमावस्या 19 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

Chaitra Amavasya 2026: स्नान-दान का सही समय

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:08 से 05:56 तक
प्रातः संध्या: सुबह 05:32 से 06:44 तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:22 से 01:11 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:47 से 03:36 तक

Chaitra Amavasya 2026 Upay: नकारात्मक ऊर्जा से बचने के उपाय

मान्यता है कि भूतड़ी अमावस्या पर बुरी शक्तियां ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत अच्छा माना जाता है। नहाने के बाद गरीबों को अनाज, कपड़े या भोजन का दान जरूर करें। इसके अलावा, नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी बहुत लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि 2026: इन 9 रंगों से मां दुर्गा को करें प्रसन्न, 1 क्लिक में पढ़ें नौ दिनों के Lucky Colors

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।