गर्मियों की छुट्टियों में समुद्र किनारे देखना चाहते हैं Amazing Sunset? भारत की इन 4 जगहों को करें Explore

Summary :

Best Sunset Points in India: अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि भारत की ऐसी कौन सी जगहों को एक्स्प्लोर करें जहां सनराइज और सनसेट देखने का बेहतरीन मौका मिले। अगर आप भी शाम को ढलते हुए सूरज का बेहतरीन नजारा देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको जन्नत जैसा महसूस होगा। ये जगहें ऐसी हैं जहां जाकर आप समुद्र के किनारे बैठकर वहां की ताज़ी हवा और खुशबू का मजा ले…

Best Sunset Points in India: अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि भारत की ऐसी कौन सी जगहों को एक्स्प्लोर करें जहां सनराइज और सनसेट देखने का बेहतरीन मौका मिले। अगर आप भी शाम को ढलते हुए सूरज का बेहतरीन नजारा देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको जन्नत जैसा महसूस होगा। ये जगहें ऐसी हैं जहां जाकर आप समुद्र के किनारे बैठकर वहां की ताज़ी हवा और खुशबू का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं, वो जगह कौन-कौन सी जगह हैं, जहां आप सनसेट देखने जा सकते हैं।

Best Sunset Points in India: सनसेट देखने के लिए भारत की बेहतरीन जगहें

1. वर्कला बीच

Best Sunset Points in India
Best Sunset Points in India (Source: social media)

केरल में मौजूद वर्कला बीच अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां घूमने आ रहे हैं, तो आपको यहां थोड़ा अलग अनुभव करने का मौका मिलेगा। अगर आप सूरज को पास से ढलते हुए देखना चाहते हैं, तो यहां आप ऊंची चट्टानों पर बैठकर सूर्यास्त देख सकते हैं। यहां पर समुद्र की ऊपर तक टकराती लहरें और ऊपर मौजूद कैफे की हल्की चहल-पहल इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं।

2.पालोलेम बीच

Best Sunset Points in India
Best Sunset Points in India (Source: social media)

गोवा का अपने शानदार समुद्री तट और खूबसूरत पेड़ों के लिए जाना जाता है। गोवा का नाम सुनते ही लोगों के मन में बेस्ट कैफ़े और पार्टी का ख्याल आता है। लेकिन यहां की पालोलेम बीच इसके दृश्य को थोड़ा बदल देती है। यहां बैठकर आप सूरज को बिल्कुल सामने से डूबता हुआ देख सकते हैं। यहां का माहौल बहुत सुकून भरा होता है, जहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ बैठकर बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

3. ओम बीच और कुडले बीच

Best Sunset Points in India
Best Sunset Points in India (Source: social media)

कर्नाटक गोकर्ण के ये बीच काफी फेमस और सबसे हटकर हैं। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं, तो आपको यहां पहुंचने के लिए थोड़ा चलना पड़ेगा, इसी वजह से यहां बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती है। शाम होते-होते लोग छोटे-छोटे ग्रुप में बैठकर यहां के सनसेट का मजा लेते हैं।

4. कन्याकुमारी बीच

Best Sunset Points in India
Best Sunset Points in India (Source: social media)

तमिलनाडु में स्थिर कन्याकुमारी अपने खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां का सूर्यास्त बहुत ज्यादा फेमस है। अगर आप भी सूरज को पास से ढलते हुए देखना चाहते हैं, तो ये जगह सबसे बेहतरीन है। यहां तीन समुद्र एक साथ मिलते हैं, और ये नजारा सूर्यास्त को और भी रोमांचक बना देता है। यहां काफी भीड़ तो होती है, लेकिन सनसेट को हर कोई खूबसूरत और अनुशासित तरीके से देखता है।

Also Read: Family और Friends के साथ सुकून बिताने के लिए Best हैं ये 5 Summer Destination, देखें पूरी लिस्ट और खासियत

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।