Top Summer Destinations in India: अगर आप भी इस गर्मी की छुट्टियों में बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अभी तक आपने जगह के बारे में नहीं सोचा है, तो अब आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत और बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। भारत में वैसे तो घूमने की बहुत सी डेस्टिनेशन हैं। लेकिन गर्मी में मौसम में ज्यादातर लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं। जहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा या हरियाली देखने का मौका मिले। ऐसे में यहां देखिए भारत की 5 जगहें जहां आप घूमने जा सकते हैं।
Top Summer Destinations in India: घूमने के लिए भारत की बेस्ट डेस्टिनेशन

1. खज्जियार, हिमाचल प्रदेश
खज्जियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। खज्जियार के हरे-भरे घास के मैदान, घने जंगल और उनके बीच बनी एक छोटी सी झील इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां का मौसम बेहद खूबसूरत और सुहावना होता है। सर्दियों के महीनों में, बर्फ की चादर इसे यूरोपीय आल्प्स जैसा बना देती है। लेकिन अगर आप यहां गर्मी में आ रहे हैं, तो आप यहां की ताज़ी और मनमोहक हवाओं का मजा ले सकते हैं।
2. पुडुचेरी
अगर आपका बजट कम है और आप भारत में ही विदेश जैसी जगहों पर घूमना चाहते हैं, तो पुडुचेरी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये जगह अपनी खूबसूरत वास्तुकला, अनोखे कैफे और शांत रेस्टोरेंट के साथ आकर्षक के लिए जाना जाता है, पुडुचेरी देखने में बिल्कुल फ्रांस के किसी छोटे शहर जैसा लगता है। जिसका नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां संस्कृति और वास्तुकला का अद्भुत संगम है।
3. औली, उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौजूद औली अपने खूबसूरत पहाड़ों के लिए जानी जाती है। सर्दियों में यहां की बर्फीली हवाएं और खूबसूरत नज़ारे सबका मन मोह लेते हैं। लेकिन अगर आप गर्मियों के मौसम में यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो आप इस मौसम में औली का एक अलग नजारा देख सकते हैं। यहां की ऊंची पहाड़ियां स्विट्जरलैंड या इटली के आल्प्स जैसा अनुभव देते हैं। जब भी आप यहां घूमने के लिए जाएं, तो यहां की केबल कार की सवारी जरूर करें। ये सवारी भारत की सबसे लंबी सवारियों में से एक माना जाता है।
4. अंडमान और निकोबार
अगर आप भी गर्मी में घूमने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट भी कम है, तो आपके लिए अंडमान और निकोबार सबसे बेहतरीन जगह है। यहां का साफ़-सुथरा पानी, एकदम सफ़ेद रेत वाले समुद्र तट और शांत माहौल अंडमान को एक अनोखे ट्रॉपिकल स्वर्ग जैसा बनाते हैं। समुद्र तट पर आप अपने बेहतरीन पल बिता सकते हैं।
5. गोवा
अगर आप भारत में रहते हैं और आप आज तक गोवा घूमने नहीं गए, तो इस गर्मी यहां की ट्रिप जरूर प्लान करें। इसे भारत में एक यूरोपीय शहर माना जाता है। यहां के रंग-बिरंगे घर और पतली, घुमावदार गलियां एक अलग ही नजारा पेश करती हैं, जिससे यह बिल्कुल यूरोपीय शहर जैसा दिखाई देता है।



Download Android App
Download iOS App




