Cheap Solo Trips for Women: आजकल घूमने का शौक हर किसी को होता है। अगर आप भी एक महिला हैं और आप कहीं अकेले घूमने का प्लान बना रही हैं, तो अब आपको डेस्टिनेशन के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है। महिलाएं मन के सुकून और शांति के लिए अकेले ट्रैवल करना पसंद करती हैं। अगर आप भी महिला हैं और भारत की खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं, तो इन डेस्टिनेशंस को एक बार जरूर एक्स्प्लोर करें। लड़कियों के मामले में सेफ्टी कंसर्न बढ़ जाता है।
ऐसे में कुछ डेस्टिनेशन ऐसी हैं, जो ना केवल गर्ल सोलो ट्रैवलर के लिए बेस्ट है। यहां का शांत, फ्रेंडली कल्चर हर ट्रैवेलर को भाता है। इन जगहों पर लड़कियां आराम से देर रात तक सड़कों पर नजर आ जाती हैं। आइए जानते हैं, Indian Women Travel Trends डेस्टिनेशंस कौन-कौन सी हैं।
Cheap Solo Trips for Women: अकेले घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट
1. ऋषिकेश

ऋषिकेश सोलो ट्रैवेलर्स के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक मानी जाती है। यहां आप आपको गंगा का किनारा और एडवेंचर दोनों एक साथ देखने को मिल सकता है। अकेले ट्रैवल करने वाली लड़कियां ऋषिकेश को एक्सप्लोर कर सकती हैं। ट्रैकिंग से लेकर राफ्टिंग के लिए यहां पर काफी सारी सोलो ट्रैवलर लड़कियां मिल जाएंगी।
2. दार्जिलिंग

महिलाओं के लिए भारत में सबसे अच्छे, सस्ते और सुरक्षित जगहों में से दार्जिलिंग सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ये जगह पश्चिम बंगाल के सबसे खूबसूरत और फेमस में से आती है। यहां आप ट्रैकिंग के साथ-साथ मॉल रोड पर स्ट्रीट फूड का मजा भी ले सकती है। यहां के चाय के बागान सबसे फेमस जगहों में आते हैं। यहां घूमने का खर्चा आपको 7 हजार पड़ेगा।
3. लद्दाख

लद्दाख उत्तर भारत में स्थित बेहद खूबसूरत और शानदार जगहों में से एक माना जाता है। अगर आप बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए लद्दाख सबसे बेस्ट जगह है। गर्मियों में जब बाकी जगहों पर तेज बारिश होती है। तब लद्दाख एक पीसफुल और सुंदर ऑप्शन बन जाता है। इस गर्मी आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप पैंगोंग झील, नुब्रा वैली, लेह पैलेस, थिकसे मोनेस्ट्री, शांति स्तूप और खारदुंग ला पास जो दुनिया की सबसे ऊंची ड्राइविंग रोड घूम सकते है।
4. मुन्नार, केरल

अगर आप गर्मी से बचने के लिए साउथ इंडिया जाना चाहते हैं, तो मुन्नार सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां की चाय के बागानों से ढकी पहाड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। चाय के बागान, एराविकुलम नेशनल पार्क और झरने यहां के टॉप टूरिस्ट प्लेस हैं। यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है, जिससे गर्मी का पता ही नहीं चलता है।
5. गोकर्ण

जब आप गोवा की भीड़ से बोर हो जाये तो कर्नाटक के शांत समुद्री आश्रय गोकर्ण की ओर जरूर जाए यहां का ओम बीच, कुडले बीच, प्राचीन मंदिर और बैकपैकर कल्चर इस जगह को आधा आध्यात्मिक, आधा बोहेमियन बना देते हैं। लहरों की आवाज, सूरज ढलने की लालिमा और शहर से दूर की शांति गोकर्ण में छुट्टी का असली मतबल समझाती है।


Download Android App
Download iOS App




