मानसून में शहरों की भीड़-भाड़ से दूर, भारत की इन 4 खूबसूरत जगहों पर लें स्टारगेजिंग का मजा

Summary :

यह आर्टिकल भारत में रात में तारों को देखने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताता है, जहां आप शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर, तारों से भरे आसमान और आकाशगंगा के अद्भुत नज़ारे का अनुभव कर सकते हैं। यहां कुछ फेमस 'डार्क स्काई डेस्टिनेशंस' दिए गए हैं। समुद्र तल से 4,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने और कम रोशनी-धूल के कारण, यहां रात में तारे और मिल्की वे बहुत पास और साफ़ दिखाई देते हैं।

Dark Sky Destinations for Stargazing: अगर आप भी मानसून के मौसम में अपनी भागदौड़ भरी ज़िंदगी से दूर किसी शांत जगह पर आसमान में टिमटिमाते तारे देखना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जिसे आप रात में एक्स्प्लोर कर सकते हैं। तारों से भरा आसमान देखना एक अद्भुत और मैजिकल अनुभव होता है। शहरों की बिजी लाइफ से दूर कुछ ऐसी जगहें हैं। जहां रात में आसमान बिल्कुल साफ़ दिखाई देता है और आकाशगंगा की खूबसूरती को साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। आइए देखते हैं और जगहें कौन-कौन सी हैं

रात में तारों को देखने के लिए बेस्ट जगहें

1. हनले – लद्दाख

 best places to view the milky way
best places to view the milky way (Source: Social Media)

यह भारत का पहला ‘डार्क स्काई रिजर्व’ है। जहां हर साल न जानें कितने लोग घूमने के लिए आते हैं। समुद्र तल से लगभग 4,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हानले में धूल और रोशनी न के बराबर है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे तब आपको यहां रात में तारों का चमकीला जाल और मिल्की वे बहुत पास और साफ़ दिखाई देती है।

2. स्पीति घाटी – हिमाचल प्रदेश

 best places to view the milky way
best places to view the milky way (Source: Social Media)

ऊंचे पहाड़ों और ठंडे रेगिस्तान से घिरी यह खूबसूरत जगह स्टारगेजिंग के लिए पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा फेमस है। किब्बर और लागंजा जैसे गावों में रात के समय खूबसूरत नजारा आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है। ऊंचाई पर बसे इन इलाकों में रात के समय आसमान इतना साफ़ होता है कि तारों को पहचानना भी आसान हो जाता है। गर्मी के मौसम से ज्यादा सर्दियों के मौसम में यहां का नजारा खूबसूरत लगता है।

3. कच्छ का रण – गुजरात

 stargazing travel destinations
stargazing travel destinations (Source: Social Media)

इस रेगिस्तान को सफ़ेद नमक का रेगिस्तान भी कहा जाता है। यह रेगिस्तान रात में बेहद शांत और अंधेरा हो जाता है। यहां बिना किसी रूकावट के 360 डिग्री आसमान का नजारा मिलता है। चांदनी रात या अमावस्या के समय नमक की जमीन पर आसमान की परछाई का एहसास खूबसूरत होता है।

4. जैसलमेर रेगिस्तान, राजस्थान

 dark sky parks for stargazing
dark sky parks for stargazing (Source: Social Media)

थार रेगिस्तान की सूखी हवा और कम नमी जैसलमेर को स्टारगेजिंग के लिए खूबसूरत बनाती है। शहर की रोशनी से दूर बने डेजर्ट कैंप में रात बिताने वाले लोग अक्सर बताते हैं कि यहां आसमान इतना साफ़ नजर आता है कि ऐसा लगता है मानो तारे हाथ बढ़ाकर छू सकते हैं। ठंड में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है।

Also Read: बारिश के मौसम में नेचर के करीब बिताएं समय, जानें भारत की बेस्ट मानसून कैंपिंग साइट्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।