बारिश के मौसम में नेचर के करीब बिताएं समय, जानें भारत की बेस्ट मानसून कैंपिंग साइट्स

Summary :

मानसून का मौसम प्रकृति की सुंदरता को और भी बढ़ा देता है, जहां चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और कलकल करती नदियां-झरने मन मोह लेते हैं। बारिश की बूंदों के बीच टेंट में रात गुजारना और सुबह धुंध से ढके पहाड़ों को देखना एक न भूलने वाला अनुभव होता है। अगर आप भी इस खुशगवार मौसम में नेचर के करीब जाना चाहते हैं, तो यह लेख भारत की कुछ बेहतरीन मानसून कैंपिंग जगहों के बारे में बताता है।

Best Monsoon Camping Destinations: मानसून का मौसम आते ही चारों तरफ हरियाली नजर आने लगती है, हवा में ठंडक घुल जाती है और नदियां-झरने काफी तेजी से बहने लगते हैं। बारिश की बूंदों के बीच टेंट में रात गुजारना और सुबह धुंध से घिरे पहाड़ों को देखने का एक अलग ही मजा होता है। जब आप यहां घूमने जाते हैं, तब आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी फ़िल्मी दुनिया में आ गए हों। अगर आप भी बारिश के इस खुशनुमा मौसम में नेचर के करीब जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये भारत की फेमस मानसून कैंपिंग वाली जगहें एक्स्प्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

कैंपिंग के लिए भारत की बेस्ट जगहें

1. पावना लेक – महाराष्ट्र

Best monsoon trekking and camping trails
Best monsoon trekking and camping trails (Source: Social Media)

मुंबई और पुणे के लोगों के बीच पावना लेक मानसून कैंपिंग के लिए सबसे ज्यादा जगह मानी जाती है। बारिश के समय झील के चारों तरफ की पहाड़ियां हरी-भरी नजर आने लगता हैं। झील के ठीक किनारे टेंट लगाना, रात में बॉनफायर और शांत पानी का बहना आपको बेहद पसंद आएगा। यहां आप बारबेक्यू (BBQ), गिटार और लाइव म्यूजिक, कयाकिंग का मजा ले सकते हैं।

2. कुर्ग – कर्नाटक

 Lake camping places in monsoon
Lake camping places in monsoon (Source: Social Media)

दक्षिण भारत के स्कॉटलैंड के नाम से फेमस कुर्ग मानसून में बेहद खूबसूरत दिखता है। यहां के कॉफ़ी के बागानों से आती प्यारी सी खुशबु और धुंध भरे पहाड़ कैंपिंग का मजा दोगुना कर देते हैं। यहां के घने जंगलों और कॉफी एस्टेट के बीच वाटरप्रूफ टेंट में रहने का अलग ही मजा होता है। यहां आप प्लांटेशन वॉक, ट्रैकिंग और एब्बी फाल्स घूम सकते हैं।

3. ऋषिकेश – उत्तराखंड

Best Monsoon Camping Destinations
Best Monsoon Camping Destinations (Source: Social Media)

अगर आपको एडवेंचर और शांति दोनों एक साथ चाहिए, तो ऋषिकेश की शिवपुरी या कौड़ियाला घाटी में कैंपिंग कर सकते हैं। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको गंगा नदी के किनारे या पहाड़ों की गोद में कैंपिंग। बारिश में यहां का मौसम बेहद सुहावना और रिफ्रेशिंग होता है। यहां आप रिवर साइड कैंपिंग, योग और शाम की गंगा आरती का मजा ले सकते हैं।

Also Read: फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशंस, जानिए मानसून में कहां से दिखेगा खूबसूरत सनराइज

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।