मानसून के मौसम में भारत के इन 4 मशहूर नेशनल पार्क्स में लें रोमांचक जंगल सफारी का मज़ा

Summary :

शहरों की भागदौड़ से दूर, बारिश के मौसम में प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए जंगल सफारी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह एडवेंचर, फोटोग्राफी और वाइल्डलाइफ को करीब से अनुभव करने का मौका देता है। भारत में कई शानदार नेशनल पार्क हैं जहां आप खुली जीप में बैठकर घने जंगलों से गुजरते हुए बाघ, हाथी और अन्य जंगली जानवरों को देख सकते हैं। फेमस नेशनल पार्क जहां आप जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं

Jungle Safari Destinations: शहरों की भागदौड़ और जंगलों से दूर नेचर के करीब समय बिताना हर किसी को पसंद होता है। अगर आप भी बारिश के मौसम में नई-नई जगहों को एक्स्प्लोर करने के शौकीन हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप एडवेंचर, फोटोग्राफी और वाइल्डलाइफ का मजा ले सकते हैं। इसके लिए जंगल सफारी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। खुली जीप में बैठकर घने जंगलों के बीच से गुजरना और जंगल में घूमते हुए बाघ, हाथी और अन्य जंगली जानवरों को करीब से देखने का एक अलग ही मजा होता है।

जंगल सफारी करने के लिए नेशनल पार्क

1. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क – उत्तराखंड

 Budget wildlife safari
Budget wildlife safari (Source: Social Media)

यह भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय जंगल सफारी है। रामगंगा नदी के किनारे बसा यह पार्क रॉयल बंगाल टाइगर को देखने के लिए सबसे फेमस है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको इस जगह पर बाघ, एशियाई हाथी, हिरण और सैकड़ों प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जून का है।

2. रणथंभौर नेशनल पार्क – राजस्थान

 Walking safari adventures
Walking safari adventures (Source: Social Media)

अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों के बीच स्थित यह पार्क नेचुरल सुंदरता के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक किले के लिए जाना जाता है। यहां बाघों की साइटिंग देखने में काफी ज्यादा मजा आती है। घूमते समय आपको इस जगह पर बाघ, तेंदुआ, स्लॉथ भालू और ऐतिहासिक रणथंभौर किला देखने को मिलेगा। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून का होता है।

3. काजीरंगा नेशनल पार्क – असम

 Tiger tracking tours
Tiger tracking tours (Source: Social Media)

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा एक सींग वाले गैंडे के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां आप जीप सफारी के साथ-साथ एलिफेंट सफारी का भी मज़ा ले सकते हैं। घूमते समय इस जगह पर आपको एक सींग वाला गैंडा, जंगली भैंसे, दलदली हिरण और बाघ देखने को मिल जाएंगे। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल का माना जाता है।

4. सुंदरबन नेशनल पार्क – पश्चिम बंगाल

 Rainforest safari
Rainforest safari (Source: Social Media)

यह दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल है। यहां की सफारी बाकि जगहों से बिल्कुल अलग होती है, क्योंकि यहां गाड़ियों के बजाय बोट से सफारी की जाती है। रॉयल बंगाल टाइगर जो तैरने में माहिर होते हैं, खारे पानी के मगरमच्छ और रेयर पक्षी देखने को मिलते हैं। यहां घूमने का सबसे सही समय सितंबर से मार्च का होता है।

Also Read: मानसून के समय भारत के इन 4 खूबसूरत रूट्स पर करें साइकिलिंग, सफर बन जाएगा यादगार

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।