IRCTC Ooty Tour Package: अगर आप भी इस अगस्त ट्रिप पर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो ऊटी आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह जगह अपने चाय के बागानों, साल भर रहने वाले ठंडे मौसम और यूनेस्को की लिस्ट में शामिल नीलगिरि माउंटेन रेलवे की टॉय ट्रेन के लिए फेमस है। ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के तौर पर जानी जाने वाली यह जगह अपने घने शोला जंगलों, खूबसूरत बॉटनिकल गार्डन और फेमस होममेड चॉकलेट की वजह से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ऐसे में अगर आपको भी ऊटी को एक्स्प्लोर करना है, तो IRCTC आपको लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लाया है, तो आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।
ऊटी पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

- पैकेज के लिए टिकट आप चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड, काटपाडी और सलेम से हो रही है।
- पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है, जिससे आप हर जगह को एक्स्प्लोर कर पाएंगे।
- पैकेज की टिकट बुकिंग आप पहले कर सकती हैं, लेकिन यात्रा 16 तारीख से ही शुरू होगी।
- पहले ट्रेन और शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
पैकेज फीस क्या है?
- यात्री ध्यान रखें कि पैकेज फीस शेयरिंग के आधार पर तय किया गया है।
- इसमें 3 पैसेंजर और 6 पैसेंजर वाली गाड़ी बुक करने वाले यात्रियों को अलग किराया देना होगा।
- शेयरिंग में जितने ज्यादा लोग होंगे, पैकेज का किराया उतना ही कम होगा।
- अगर आप 6 पैसेंजर वाली शेयरिंग कैब की टिकट बुक करते हैं, तो दो लोगों के साथ यात्रा करने पर 12,350 रुपये देने होंगे।
- इसमें अगर आप 3 लोगों के साथ सफर करते हैं, तो पैकेज का किराया 11,670 हो जाएगा।
- वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो किराया कम होकर 9,360 रुपये हो जाएगा।
पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

- 3AC क्लास में आने-जाने की टिकट का खर्च तय पैकेज फीस शामिल किया गया है।
- ऊटी में 2 रात बिना AC वाले कमरे में रुकने की सुविधा दी जाएगी।
- इसके अलावा होटल मील प्लान के अनुसार खाना मिलेगा। मेन्यू पहले से ही तय रहेगा।
- ध्यान रखें कि केवल नाश्ता ही दिया जाएगा। घूमने के लिए एसी गाड़ी की सुविधा मिलेगी।
टिकट कैसे बुक करें
पैकेज की टिकट आप रेलवे की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं, क्योंकि इससे रिफंड मिलना आसान होता है। इसका टिकट आप टिकट काउंटर पर जाकर भी बुक कर सकते हैं।
Also Read: बादलों के बीच Adventure! मानसून में Ziplining के लिए भारत की ये 4 जगहें हैं सबसे Best



Download Android App
Download iOS App




