Ziplining Destinations for Monsoon: मानसून के समय जिपलाइनिंग करने का एक अलग ही मजा होता है, क्योंकि इस समय ऊंचाई से हरियाली और लंबे पहाड़, बहती नदियां दिखाई देती हैं। जब आप जिपलाइनिंग करते समय बादलों के बीच से गुजरते हैं, तब आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी फ़िल्मी दुनिया में आ गए हों। अगर आप भी इस मानसून किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां आपको एडवेंचर करने के साथ-साथ जिपलाइनिंग का भी बेहतरीन मौका मिले, तो भारत की कुछ बेहतरीन जगहें आपके लिए एकदम सही ऑप्शन हैं।
जिपलाइनिंग के लिए भारत की बेस्ट जगहें
1. मुन्नार, केरल

बारिश के मौसम में केरल एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह बन जाता है, क्योंकि इस समय यहां हर जगह बस हरियाली ही हरियाली नजर आती है। ऐसे में अगर बात करें, केरल के मुन्नार कि तो ये अपने खूबसूरत चाय के बागानों और पहाड़ियों के लिए फेमस है। यहां मॉनसून के समय जिपलाइनिंग करना एक यादगार पल है। यहां के ‘पन्नियार कुट्टी’ इलाके में आप गिरते हुए झरनों के ऊपर से गुज़र सकते हैं, जो चारों तरफ हरियाली से घिरे होते हैं।
2. डावकी, मेघालय

मेघालय भारत की तो जगह है, जिसे 12 महीने घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। उत्तर-पूर्व भारत की यह जगह अपनी नेचुरल सुंदरता के लिए फेमस है। उमंगोट नदी के ऊपर जिपलाइनिंग करना आपको स्वर्ग जैसा फील देता है। मॉनसून में यहां की हरियाली देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
3. केरवा डैम, मध्य प्रदेश

बारिश के समय मध्य प्रदेश की खूबसूरती देखने लायक होती है। इस मौसम में जब तेज बारिश होती है, तो यहां के जंगल पूरी तरह से हरे-भरे और झरने तेजी से बहने लगते हैं। भोपाल के पास स्थित यह जगह नेचुरल प्रेमियों के लिए बहुत ज्यादा खास है। डैम और उसके आसपास के जंगलों के नज़ारों के बीच जिपलाइनिंग करना काफी रोमांचक होता है।
4. कोलाड, महाराष्ट्र

अगर आप मुंबई या पुणे के पास रहते हैं, तो कोलाड मानसून में घूमने के लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। बारिश के समय यहां की नदियां और पहाड़ियां बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हैं। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएं तब रिवर राफ्टिंग के साथ-साथ जिपलाइनिंग का मज़ा जरूर लें।
Also Read: विक्टोरिया बॉयज़ स्कूल से लेकर मौत की सड़क तक, डाऊ हिल के अनसुलझे रहस्य उड़ा देंगे आपकी रातों की नींद



Download Android App
Download iOS App




