Simple Shivratri Mehndi Desgins: महाशिवरात्रि पर हाथों में रचाएं सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Summary :

इस महाशिवरात्रि यदि आप भी अपने हाथों पर शिव भक्ति के रंग चढ़ाना चाहती हैं, तो यहाँ देखें सबसे ट्रेंडी और खूबसूरत महाशिवरात्रि स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स।

महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का उत्सव है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विशेष तैयारी करते हैं। सुहागिन महिलाओं और कन्याओं के लिए किसी भी त्योहार का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है।

इस महाशिवरात्रि यदि आप भी अपने हाथों पर शिव भक्ति के रंग चढ़ाना चाहती हैं, तो यहाँ देखें सबसे ट्रेंडी और खूबसूरत महाशिवरात्रि स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स।

Shiv-Parvati Portrait Design

Simple mehndi designs
Simple mehndi designs( Source: Social Media)

यह डिजाइन इस समय सबसे अधिक ट्रेंड में है। इसमें एक हाथ पर भगवान शिव की आकृति और दूसरे हाथ पर माता पार्वती की सुंदर आकृति बनाई जाती है। यह डिजाइन अर्धनारीश्वर रूप और दांपत्य जीवन के प्रेम का प्रतीक है।

Trishul & Damru Pattern

shivratri Mehndi Designs
shivratri Mehndi Designs( Source: Social Media)

यदि आप पारंपरिक और धार्मिक प्रतीकों को पसंद करती हैं, तो हथेली के बीच में बड़ा ‘त्रिशूल’, उससे सटा हुआ ‘डमरू’ और ऊपर ‘अर्धचंद्र’ बनवा सकती हैं। यह देखने में बेहद सोबर भक्तिमय लगता है।

Mandala with Om & Mantra

shivratri Mehndi Designs( Source: Social Media)
shivratri Mehndi Designs( Source: Social Media)

हथेली के बीच में गोल Mandala Art बनाकर उसके अंदर ‘ॐ’ लिखें और चारों तरफ बारीक अक्षरों में “ॐ नमः शिवाय” या महामृत्युंजय मंत्र की पंक्तियां उकेरें। यह डिजाइन हाथों को एक आध्यात्मिक और रॉयल लुक देता है।

Minimalist Shivratri Bel

shivratri Mehndi Designs( Source: Social Media)
shivratri Mehndi Designs( Source: Social Media)

अगर आपको भारी या भरवा मेहंदी पसंद नहीं है, तो आप उंगलियों से लेकर कलाई तक चलने वाली हल्की बेल बनवा सकती हैं। इसमें बेल के बीच-बीच में छोटे त्रिशूल या ओम के सिंबल जोड़ सकती हैं। लगाने में आसान और दिखने में बेहद एलिगेंट।

Also Read: Bracelet Mehndi Design For Teej: इस तीज हाथों पर लगाएं ये 4 ब्रेसलेट मेहँदी डिजाइंस, देख कर थम जाएंगी नजरें

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।