तीज के पावन पर्व का सभी सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस खास अवसर पर महिलाएं पूरे चाव से सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी का अपना एक विशेष महत्व होता है। आजकल ‘ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन’ बेहद ट्रेंड में है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह हाथों को न सिर्फ एक स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देती है, बल्कि ज्वेलरी की तरह हाथों की शोभा भी बढ़ाती है।
यदि आप भी इस तीज पर अपने हाथों को एक यूनिक और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो ब्रेसलेट मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन्स जरूर ट्राई करें।
Cuff Bracelet Mehndi
यह डिजाइन लगाने के बाद ऐसा लगता है मानो आपने हाथ में कोई सुंदर Cuff पहन रखा हो। इसमें कलाई पर पहले एक चौड़ा कफ का बेस बनाया जाता है और फिर उसमें बेहद बारीक व सफाई से जाली या पैटर्न उकेरे जाते हैं, जो दूर से ही ध्यान खींचते हैं।
Floral Bracelet Mehndi
ब्रेसलेट मेहंदी में थोड़ा Traditional टच देने के लिए आप कमल के फूल या फ्लोरल पैटर्न चुन सकती हैं। इसमें कलाई के चारों ओर बारीक कारीगरी से कमल के छोटे-छोटे फूल या बेलें बनाई जाती हैं और उंगलियों पर हल्का-फुल्का डिजाइन रखकर इसे पूरा किया जाता है।
Layer Bracelet Mehndi
यह सिंपल होने के साथ-साथ हाथों पर बहुत खूबसूरत लगता है। इसमें कलाई पर मेहंदी की पतली-पतली लाइनें बनाई जाती हैं और उनके बीच-बीच में छोटी-छोटी नाजुक पत्तियां उकेरी जाती हैं, जो इसे एक क्लासी लुक देती हैं।
Minimal Bracelet Mehndi
अगर आपको मेहंदी में कुछ स्टाइलिश और हल्का लुक पसंद है, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। यह बनने में काफी आसान और जल्दी तैयार हो जाता है, साथ ही दिखने में बेहद सोबर और एलिगेंट लगता है।



Download Android App
Download iOS App








