Ballia Second Marriage Viral Video: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में बीते दिन रविवार को दूसरी शादी को लेकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल, वाराणसी निवासी मजहरूल हक पर उसकी पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि वह बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने के लिए मीनापुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली वह तुरंत अपने परिजनों के साथ सिकंदरपुर चौराहे पर पहुंच गई और पति को घेर लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पत्नी ने पति की चौराहे पर ही पिटाई कर दी। इस पूरे मामले का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मजहरूल हक की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। पहली पत्नी का कहना है कि उनका शादी का विवाद अभी कोर्ट में चल रहा है और दोनों के बीच कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसका पति चोरी-छिपे दूसरी शादी करने के लिए सिकंदरपुर क्षेत्र के मीनापुर जा रहा है। यह खबर मिलते ही वह अपने परिवार के लोगों के साथ सिकंदरपुर चौराहे पर पहुंच गई।
चौराहे पर पति को घेरा, फिर हुई मारपीट
पहली पत्नी और उसके परिजनों ने मजहरूल हक को रास्ते में ही रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने पति को कई थप्पड़ मारे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
पति-पत्नी के साथ आए परिजनों के बीच भी काफी देर तक बहस होती रही। विवाद के कारण चौराहे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस से की शिकायत
ऐसे में पहली पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। उसका आरोप है कि साल 2018 में शादी होने के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में लंबित है। महिला ने पुलिस से मांग की है कि जब तक तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक पति को दूसरी शादी करने से रोका जाए। महिला का कहना है कि पति ने उसे बिना बताए दूसरी शादी करने की कोशिश की।
वहीं, मजहरूल हक ने अपनी पहली पत्नी के आरोपों को गलत बताते हुए अलग दावा किया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच तलाक हो चुका है। इसी के चलते वह दूसरी शादी करने जा रहे थे। लेकिन , दोनों पक्षों कने अलग- अलग दावे किए हैं। पहली पत्नी जहां तलाक नहीं होने और मामला कोर्ट में लंबित होने की बात कह रही है, वहीं पति का कहना है कि उनका तलाक हो चुका है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला
वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। चौराहे पर बढ़ते विवाद को किसी तरह कंट्रोल किया गया। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों और तलाक से जुड़े दावों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि दूसरी शादी से पहले तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई थी या नहीं।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों संग मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक निकाली तिरंगा यात्रा



Download Android App
Download iOS App




