कड़ी मेहनत और लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम आखिरकार सरफराज खान को मिल गया है। श्रीलंका के खिलाफ अपकमिंग टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें इंडियन टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिली है। लेकिन टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर कर के खुशी जाहिर की।
सरफराज ने भारतीय टीम की ट्रेवलिंग जर्सी पहनकर इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें से एक तस्वीर में उनके पिता और कोच नौशाद खान भी उनके साथ नजर आए। सरफराज लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे थे, लेकिन उन्हें भारतीय टीम में वापसी का इंतजार करना पड़ रहा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने आखिरी टेस्ट नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
Sarfaraz Khan In Indian Test Team: साई सुदर्शन की जगह मिली टीम में एंट्री
View this post on Instagram
भारतीय टीम के लिए हालिया मुकाबलों में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले साई सुदर्शन अंगूठे की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सरफराज खान को स्क्वाड में शामिल किया गया है। ऐसे में सरफराज सीधे कोलंबो में इंडियन टीम से जुड़ेंगे, इसके बाद टीम गॉल के लिए रवाना होगी। जहां 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाना है।
हालांकि, सरफराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं, यह अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने अब तक भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं और इन मुकाबलों में उन्हें अलग-अलग बैटिंग पोजीशन पर आजमाया गया है। इसके बावजूद उन्होंने मिले मौकों को अच्छी तरह भुनाया है और एक शतक के अलावा तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। वह नंबर-4 से लेकर नंबर-8 तक बल्लेबाजी कर चुके हैं।
6 टेस्ट में 371 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था शतक

सरफराज खान ने अभी तक सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही भारत को रिप्रेजेंट किया है। छह टेस्ट मैचों में उनके नाम 371 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में सरफराज ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका अब तक का बेस्ट पर्सनल स्कोर है।
सरफराज से पहले इन खिलाड़ियों को भी मिला रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका
&imwidth=800&imheight=600&format=webp&quality=medium)
श्रीलंका सीरीज के लिए सरफराज खान ऐसे पहले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए थे। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और गुरनूर बराड़।
Read More: Vaibhav Sooryavanshi को लेकर ब्रेट ली ने जाहिर किए जज़्बात, 15 साल के बल्लेबाज को दी ये खास सलाह


Download Android App
Download iOS App




