उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में पिछले कई दिनों से सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर चर्चा में है। महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दोषमुक्त होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात की। उनके एक बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में बृजभूषण शरण सिंह की समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें काफी तेज हो गई है। अब पूर्व सांसद को लेकर बीजेपी की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है।
बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
सपा में बृजभूषण शरण सिंह की एंट्री पर भाजपा ने बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेतृत्व के फैसले और नीतियों के साथ एकसाथ हैं। राकेश त्रिपाठी ने बृजभूषण के सपा में जाने की खबर पर पूर्णविराम लगाते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पहले सपा में थे लेकिन अब वो बीजेपी के साथ है। उनके दो बेटे हैं वो भी भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बृजभूषण सिंह एक मुखर नेता है वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से किसी मुद्दे पर क्या कहा गया, इस पर सपा क्या बोलती है यह उसकी अंदर की बात है।
बृजभूषण ने ऐसा क्या कहा, जिससे अटकलें तेज हो गईं?
बताते चले कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया को इंटरव्यू में कहा कि महिला पहलवानों से जुड़े मामले में उनके खिलाफ किसी सियासी दलों ने मोर्चा नहीं खोला था। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस मामले के खिलाफ कभी मोर्चा नहीं खोला। यूपी की मौजूदा राजनीतिक महकमे में उनके इस बयान को लेकर काफी चर्चा तेज हो गई है। इस बीच, बृज भूषण के बयान पर सपा की प्रतिक्रिया के बाद, उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर अटकलें काफी तेज हो गई हैं। यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव है इसी को देखते हुए बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है।


Download Android App
Download iOS App




