साउथ और बॉलीवुड सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरिटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर लॉन्च हाल ही में बेंगलुरु में बेहद धूमधाम से ऑर्गनाइज किया गया। इस इवेंट में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसी बड़ी एक्ट्रेस एक ही मंच पर नज़र आईं। सब कुछ बहुत शानदार चल रहा था, लेकिन इवेंट खत्म होते-होते सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा छिड़ गई।
दरअसल, इंटरनेट यूज़र्स ने स्टेज का एक वीडियो क्लिप पकड़ लिया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि तारा सुतारिया ने अपनी सीट छोड़कर डायरेक्टर गीतू मोहनदास की चेयर पर बैठकर कियारा आडवाणी के ठीक बगल में जगह बनाई। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
फ्रेम में आने की होड़ या सिर्फ गलतफहमी?
Tara Sutaria attended the Toxic trailer launch. Organizers had placed her chair elsewhere, but she chose to sit in the seat reserved for director Geetu Mohandas.
She clearly thinks the only way to get in the frame is to sit next to Kiara. Things celebrities do to stay relevant.… pic.twitter.com/QjJFMmuH5r
— Chota Don (@choga_don) August 9, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप के बाद यूज़र्स का मानना है कि तारा सुतारिया सिर्फ और सिर्फ कैमरा फ्रेम में मुख्य रूप से दिखने के लिए कियारा आडवाणी के पास जाकर बैठीं। कई लोगों ने कहा कि इवेंट वालों ने तारा की बैठने की जगह कहीं और रखी थी, लेकिन वह जानबूझकर डायरेक्टर की सीट पर बैठ गईं ताकि जब भी मुख्य सितारों पर कैमरा घूमे, वह सेंटर फ्रेम में नज़र आएं। कुछ यूज़र्स इसे बॉलीवुड स्टार्स की ‘लाइमलाइट में रहने की पुरानी आदत’ और ‘पीआर स्टंट’ बता रहे हैं।
ट्रेलर लॉन्च के इस इवेंट में फिल्म और स्टार्स के अलावा तारा सुतारिया के बोल्ड लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। तारा इस खास मौके पर चीता (लेपर्ड) प्रिंट वाली बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थीं। उनके इस ऑफ-शोल्डर स्टाइल और बोल्ड अंदाज ने इवेंट की सारी महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर फैन्स उनके इस लुक की तस्वीरें जमकर शेयर कर रहे हैं और उनके इस स्टाइलिश अवतार की खूब तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दो ग्रुप्स में बंटे लोग

इस वीडियो के सामने आते ही एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर यूज़र्स दो ग्रुप्स में बंट गए हैं। जहां एक तरफ ट्रोलर्स तारा की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग उनके सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। कई फैन्स का कहना है कि इवेंट के दौरान स्टेज पर अक्सर अफरा-तफरी होती है और कौन कहां बैठ रहा है, यह कोई पहले से प्लान करके नहीं करता। एक यूजर ने लिखा, “आजकल लोग किसी के बैठने या चलने को भी एक गहरी साजिश और करियर का पीआर स्ट्रैटेजी मान लेते हैं।”
यश ने की तारा के काम की जमकर तारीफ

इवेंट के दौरान साउथ स्टार यश ने भी तारा सुतारिया की जमकर तारीफ की। यश ने बताया कि शूटिंग के दौरान तारा की शानदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए मेकर्स ने उनके किरदार ‘रेबेका’ का स्क्रीन टाइम और बढ़ा दिया था। तारा ने भी स्टेज पर अपने इमोशनल भाषण में इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए खुशी जताई और कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है।
आपको बता दे ‘टॉक्सिक’ एक धमाकेदार पीरियड गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें 1950 और 60 के दशक की अंडरवर्ल्ड दुनिया दिखाई जाएगी। फिल्म में साउथ स्टार यश एक बेहद खतरनाक गैंगस्टर के रोल में नज़र आएंगे। वहीं, तारा सुतारिया ‘रेबेका’ के दमदार किरदार में दिखेंगी, जिनका स्क्रीन टाइम उनकी शानदार एक्टिंग को देखकर मेकर्स ने बढ़ा दिया है। इसके अलावा, कियारा आडवाणी और नयनतारा के पावरफुल रोल और डायरेक्टर गीतू मोहनदास का डार्क-एक्शन विज़न दर्शकों को सिनेमाघरों में एक नया और मजेदार एक्सपीरियंस देने वाला है।
Read More: Alanna Panday Second Pregnancy: अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने दी बड़ी खुशखबरी..


Download Android App
Download iOS App




