बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों खुशियों का माहौल बना हुआ है। जी हां, चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। अलाना ने अपने पति आइवर मैक्रै (Ivor McCray) के साथ मिलकर इस खुशखबरी का ऐलान किया है। जैसे ही अलाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर शेयर की, उनके चाहने वाले और बॉलीवुड के सितारे खुशी से झूम उठे। हर कोई इस प्यारे से कपल को बधाइयां दे रहा है।
वीडियो शेयर कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बेटे रिवर के साथ दिए क्यूट पोज

अलाना पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस वीडियो में अलाना अपने पति आइवर मैक्रै और अपने छोटे से बेटे ‘रिवर’ (River) के साथ एक खूबसूरत से बगीचे में टहलती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में अलाना की प्रेग्नेंसी सोनोग्राफी की तस्वीर भी दिखाई देती है। वीडियो में अलाना अपने बेबी बंप को प्यार से सहलाती हुई दिख रही हैं, वहीं उनके पति आइवर और बेटा रिवर उन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अलाना ने एक बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा- “One more to love” (प्यार करने के लिए एक और आ रहा है)।
पति आइवर बोले- ‘रिवर अब बड़ा भाई बन गया’, नानी बनने पर मां डीन पांडे भी खुश

जैसे ही अलाना ने यह वीडियो पोस्ट किया, उनके पति आइवर मैक्रै ने भी बेहद मजेदार कमेंट किया। आइवर ने लिखा- “River upgraded to big bro” यानी उनका छोटा बेटा रिवर अब बड़ा भाई बनने जा रहा है।
इस खबर के सामने आने के बाद अलाना की मां डीन पांडे की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। डीन पांडे ने खुशी जाहिर करते हुए कमेंट में लिखा, “दूसरी बार नानी बनने जा रही हूं, भगवान आप दोनों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।” वहीं अलाना की बहन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपनी बहन के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके ढेर सारे हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए।
मार्च 2023 में हुई थी शादी, सितारों ने बरसाया प्यार

आपको बता दें कि अलाना पांडे ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2023 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रै से हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद साल 2024 में कपल ने अपने पहले बेटे ‘रिवर’ का इस दुनिया में स्वागत किया था।
अलाना की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स जैसे शिबानी अख्तर, डिनो मोरया, लारा दत्ता, करण सिंह ग्रोवर और अलिज़े अग्निहोत्री ने कपल को नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
Read More: Vishal Aditya Singh Evicted: KKK 15 में हुआ बड़ा उलटफेर, कांच के बक्से और जहरीले सांपों ने..


Download Android App
Download iOS App




