Realme 16x launched in India: Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक ऑल-राउंडर फोन के तौर पर पेश किया है, जिसे डेली यूज, फन और गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। इसके अलावा इसमें 45W फास्ट चार्जिंग, 144Hz डिस्प्ले और लंबे समय तक बेस्ट परफॉर्मेंस देने का दावा किया गया है। आइए हनते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से।
क्या है फोन की कीमत ?
Realme 16x 5G को भारत में तीन वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 30,999 रुपये में मिलेगा।
फोन को Endurance Brown और Glory White कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर

- बता दें, कि इस फोन पर लॉन्च ऑफर के तहत कस्टमर्स को 2,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- इसके अलावा एक्सचेंज पर 3,000 रुपये तक का बेनिफिट्स मिल सकता है।
- ऑफर का लाभ लेने के बाद फोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये तक आ सकती है।
- कंपनी 10 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है।
बैटरी और डिस्प्ले
- Realme 16x 5G में कंपनी ने 7000mAh की टाइटन बैटरी दी है।
- बड़ी बैटरी का फायदा उन यूजर्स को मिलेगा, जो फोन का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं।
- इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
- वहीं फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है।
- वहीं ज्यादा रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं।
- गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान भी यूजर्स को बेस्ट विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर
- परफॉर्मेंस के लिए Realme 16x 5G में 6nm MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है।
- फोन में 256GB तक स्टोरेज और 18GB तक डायनामिक रैम का सपोर्ट मिलता है।
- इससे एक साथ कई ऐप चलाने और नॉर्मल मल्टीटास्किंग में फोन को बेस्ट तरीके से काम करने में मदद मिल सकती है।
- यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है।
- कंपनी ने इसमें Flux Engine और Flux Animation जैसी टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है।
- इनका मकसद ऐप खोलने, स्क्रॉल करने और अलग-अलग ऐप के बीच स्विच करने के दौरान फोन को ज्यादा स्मूद बनाना है।
- रियलमी ने फोन के लिए 5-Year Smooth Performance का दावा किया है।
- कंपनी के अनुसार , डिवाइस को लंबे समय तक बेस्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है।
- फोन को दो OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।
गेमिंग के लिए खास कूलिंग सिस्टम
- गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए फोन में GT Boost और Hyper Cooling टेक्नॉलजी दी गई है।
- इसमें 5300mm² एयरफ्लो वेपर चैंबर वाला कूलिंग सिस्टम मिलता है।
- इसका काम लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन की गर्मी को कंट्रोल रखना है।
- इसके अलावा फोन में वन-टैप कूलिंग फीचर भी दिया गया है।
- जरूरत पड़ने पर इसे एक्टिव करके डिवाइस का तापमान कम करने में मदद ली जा सकती है।
Realme 16x 5G के कैमरा स्पेक्स
- Realme 16x 5G में फोटोग्राफी के लिए 50 MP का रियर कैमरा दिया गया है।
- जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है।
- वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।
किसके लिए है Realme 16x 5G?
बता दें कि, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स को देखते हुए Realme 16x 5G उन लोगों के लिए एक ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें डेली लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना होता है। लॉन्च ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये होने से यह मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन खरीदने वाले कस्टमर्स को आकर्षित कर सकता है।



Download Android App
Download iOS App




