पटना में प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार को मारी गई 4 गोलियां, CCTV में कैद हुई घटना; देखें VIDEO

Summary :

राजधानी के रामकृष्ण नगर इलाके में मंगलवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार यादव पर बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, इस घटना का वीडियो पास लगे CCTV में कैद हो गया। शुभम को एक के बाद एक लगातार चार गोलियां लगी हैं।

बिहार की राजधानी पटना में आए दिन आपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। राजधानी होने के बावजूद भी यहां एक के बाद एक हाई प्रोफाइल आपराधिक घटनाएं हो रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के रामकृष्ण नगर इलाके में मंगलवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार यादव पर बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, इस घटना का वीडियो पास लगे CCTV में कैद हो गया। शुभम को एक के बाद एक लगातार चार गोलियां लगी हैं। गंभीर स्थिति में उसे निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां अभी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना ज्योतिषी पथ की बताई जा रही है। जिस समय यह घटना घटी उस समय शुभम सड़क पर पैदल मोबाइल से बात करते हुए कहीं जा रहा था।

बाइक से आए बदमाशों ने मारी गोलियां

इस हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया, शुभम पैदल जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी उसके पास आए और अचानक शुभम पर कई राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने लगातार कई राउंड फायरिंग की, जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शुभम को घायल स्थिति में ही तुरंत अस्पताल ले गए। घटना के बाद दोनों आरोपी नौ दो ग्यारह हो गया। गोलीबारी के बाद इलाके में डर का माहौल है।

CCTV फुटेज से आरोपियों की खोजबीन जारी

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज निकाली। पुलिस ने बताया है कि CCTV में पूरा वारदात कैद है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। फिलहाल गोली चलाने की क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जमीन के कारोबार से जुड़े विवाद सहित अन्य कई कारणों को देखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह घटना ठीक उसी समय सामने आई जब पुलिस अधिकारी अपराध की समीक्षा बैठक में अपराध पर रोक लगाने के उपायों पर बातचीत कर रहे थे।

Also Read:गुटखा-तंबाकू हुआ बैन, सरकार ने बिक्री और निर्माण पर 1 साल तक लगाई पाबंदी 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।