₹3 से कम मे मिलेगी दिल्ली में पतंग! 15 अगस्त पर खरीदने से पहले देखें सबसे सस्ती मार्किट की लिस्ट

Summary :

 Cheapest Kite Market in Delhi: दिल्ली में सस्ती पतंगों की खरीदारी के लिए पुरानी दिल्ली का लाल कुआं बाजार सबसे प्रमुख जगहों में माना जाता है। यहां सामान्य पतंगें करीब ₹1.50 से ₹3 रुपये से शुरू हो सकती हैं। सदर बाजार, रोहिणी, नरेला और नांगलोई में भी त्योहारों के दौरान अलग-अलग कीमतों पर पतंगें मिल जाती हैं।

Cheapest Kite Market in Delhi: दिल्ली में पतंग उड़ाने की परंपरा बेहद पुरानी है।  स्वतंत्रता दिवस, मकर संक्रांति और दूसरे त्योहारों के दौरान पतंगों की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कम कीमत में पतंग खरीदने चाहते हैं, तो  पुरानी दिल्ली का लाल कुआं बाजार सबसे फेमस  जगहों में से एक है। यहां फुटकर के साथ-साथ बड़ी संख्या में पतंगों की थोक खरीदारी भी होती है। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार और चांदनी चौक के आसपास स्थित लाल कुआं पतंग कारोबार के लिए जाना जाता है। यहां कई छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जहां अलग-अलग आकार, रंग, डिजाइन और कागज की क्वालिटी वाली पतंगें मिल जाती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मार्किट  की खासियत यह है कि यहां आसपास के इलाकों के दुकानदार भी बड़ी संख्या में पतंग खरीदने आते हैं। नॉर्मल  पतंगों की कीमत थोक या नॉर्मल  खरीदारी में करीब 1.50 से 3 रुपये प्रति पीस से शुरू हो जाती। लाल कुआं  पहुंचने के लिए चांदनी चौक और चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन सबसे बेस्ट ऑप्शन  हैं। मेट्रो से उतरने के बाद आसपास की गलियों में पतंग और पतंग उड़ाने से जुड़े सामान की कई दुकानें मिल जाती हैं।

सदर बाजार भी बेस्ट मार्किट

  • दिल्ली के सदर बाजार में त्योहारों के दौरान यहां पतंग और उससे जुड़े सामान की मांग बढ़ जाती है।
  • अगर आपको बड़ी संख्या में पतंगें खरीदनी हैं, तो थोक दुकानदारों से भाव पर बातचीत की जा सकती है।
  • सदर बाजार और इसके आसपास सामान्य पतंगें करीब 1.50 से 2 रुपये से शुरू होकर 10 से 20 रुपये या उससे ज्यादा कीमत तक मिलती हैं।

रोहिणी में सस्ते पतंग की बेस्ट मार्किट

  • बाहरी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए रोहिणी की स्थानीय दुकानें भी पतंगों के लिए बेस्ट मार्किट है।
  • त्योहारों के आसपास यहां कई दुकानों पर पतंगें उपलब्ध रहती हैं।
  • यहां नॉर्मल  पतंगों की कीमत लगभग 5 से 10 रुपये प्रति पीस से शुरू हो जाती है।
  • वहीं अच्छी क्वालिटी, बड़े आकार या खास डिजाइन वाली पतंगों की कीमत 10 से 50 रुपये या इससे अधिक होती है।  यहां कीमत दुकान और खरीदारी की संख्या के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

नरेला और नांगलोई भी बेस्ट मार्किट

  • नरेला और नांगलोई में भी त्योहारों के समय पतंगों की मांग बढ़ जाती है।
  • इन इलाकों में रहने वाले लोग स्थानीय दुकानों से आसानी से पतंग खरीद सकते हैं।
  • हालांकि यहां लाल कुआं जैसी बड़ी और पारंपरिक थोक मार्केट नहीं है।
  • स्थानीय बाजारों में थोक खरीदारी के दौरान सामान्य पतंगें करीब 1 से 3 रुपये प्रति पीस तक मिल जाती है।
  •   जबकि फुटकर में एक-दो पतंग खरीदने पर कीमत लगभग 5 से 30 रुपये तक हो जाती है।

जाफराबाद में पतंग की सबसे सस्ती मार्किट

  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली का जाफराबाद भी सस्ती पतंगों की खरीदारी के लिए जाना जाता है।
  • यहां बाजार में पतंगों की कीमत करीब 1 से 2 रुपये प्रति पीस से शुरू हो जाती है।
  • पतंग की कीमत उसके आकार, डिजाइन और गुणवत्ता पर निर्भर करती है।
  • थोक और खुदरा बाजार में सामान्य पतंगें करीब 2 रुपये से 7-10 रुपये तक मिल सकती हैं।
  • वहीं खास डिजाइन या बेहतर क्वालिटी वाली पतंगों की कीमत इससे ज्यादा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर सुनें ये 6 देशभक्ति गाने, आजादी के जश्न में भर देंगे जोश

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।