श्रीलंका सीरीज से पहले Gautam Gambhir हुए सख्त, इस प्लेयर्स को दे डाला अल्टीमेटम

Summary :

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नंबर-6 की जगह के लिए ध्रुव जुरेल और सरफराज खान के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। पिछली छह टेस्ट पारियों में अर्धशतक नहीं लगाने के कारण जुरेल पर दबाव बढ़ गया है और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्रदर्शन सुधारने की सलाह दी है। वहीं, सरफराज के बेहतर आंकड़ों और टीम में वापसी ने जुरेल की चुनौती बढ़ा दी है। ऐसे में श्रीलंका सीरीज जुरेल के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह साबित करने का अहम मौका होगी।

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज है। कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती मिडिल ऑर्डर में नंबर-6 की जगह को लेकर है। इस जगह के लिए ध्रुव जुरेल और सरफराज खान के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। अगर हालिया प्रदर्शन को देखें तो ध्रुव जुरेल पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और गौतम गंभीर ने उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करने की सलाह दी है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज जुरेल के लिए अपनी जगह पक्की करने का एक बड़ा मौका हो सकती है।

Gautam Gambhir On Indian Players: खराब फॉर्म ने बढ़ाई जुरेल की चिंता

Dhruv Jurel Bad Form
Dhruv Jurel Bad Form (Source: Google)

ऋषभ पंत के इंडियन टीम के मुख्य विकेटकीपर होने की वजह से ध्रुव जुरेल को ज्यादातार मौकों पर एक्सपर्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलने का मौका मिला है। हालांकि, वो इस रोल में लगातार प्रभाव छोड़ने में सक्सेसफुल नहीं रहे हैं। जुरेल की पिछली छह टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं आया है। नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट उनके लगातार कम स्कोर और आउट होने के तरीके से खुश नहीं था।

अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं चला बल्ला

Dhruv Jurel Against Afghanistan
Dhruv Jurel Against Afghanistan (Source: Google)

जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकलौते टेस्ट में जुरेल सिर्फ 19 रन बना पाए थे। हालांकि, इसके बाद इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और एक शतक के साथ अर्धशतक भी लगाया। इस प्रदर्शन से जुरेल ने वापसी की उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन भारतीय टीम में लौटने के बाद प्रेक्टिस मैच में वह फिर कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने दोनों पारियों में सिर्फ 1 और 17 रन बनाए। 10 टेस्ट मैच खेलने के बाद उनका बल्लेबाज़ी एवरेज भी कम होकर 34.14 हो गया है।

सरफराज खान ने बढ़ाया कॉम्पटीशन

Sarfaraz Khan Increase The Competition
Sarfaraz Khan Increase The Competition (Source: Google)

सरफराज खान की टीम में वापसी ने जुरेल के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नंबर-6 की जगह के लिए दोनों खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आता है। सरफराज ने जुरेल से चार टेस्ट कम खेले हैं, लेकिन उनके नाम जुरेल के बराबर शतक हैं और वह दो अर्धशतक ज्यादा लगा चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास सरफराज को मौका देने का मजबूत ऑप्शन मौजूद है।

श्रीलंका सीरीज होगी बड़ा इम्तिहान

Srilanka Series Against India
Srilanka Series Against India (Source: Google)

गॉल की सिचुएशन और टीम के बैलेंस को ध्यान में रखते हुए आखरी फैसला शुभमन गिल और गौतम गंभीर को करना होगा। अगर ध्रुव जुरेल को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है, तो उन्हें बल्ले से बड़ी पारी खेलकर खुद को साबित करना होगा। फिलहाल नंबर-6 की जगह के लिए जुरेल की सिचुएशन पूरी तरह सेफ नहीं दिख रही है। सरफराज खान की वापसी ने कॉम्पटीशन को और कड़ा कर दिया है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज जुरेल के लिए अपनी जगह बचाने और टेस्ट करियर को नई दिशा देने का अहम मौका साबित हो सकती है।

Read More: Gautam Gambhir की कोचिंग पर BCCI का भरोसा बरकरार, इन 2 वजहों के कारण नहीं जाएगी कुर्सी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं