मेटा ने इंस्टाग्राम पर बड़ा बदलाव करते हुए 10 साल बाद अपना लोगो चेंज कर दिया है जिसमें मॉर्डन लुक के साथ क्लीन डिजाइन दिया गया है। अब आपको इंस्टाग्राम पर नया वर्डमार्क देखने को मिलेगा लेकिन यह पढ़ने में थोड़ा अलग नजर आ रहा है। कई यूजर्स इसे इंस्टागजैम पढ़ रहे है और अपनी नापसंद पर कई सवाल भी उठाए है। 10 साल पहले रेट्रो कैमरे से लेकर 2026 में बदले वर्डमार्क तक इंस्टाग्राम ने लंबा सफर तय किया है।
नया वर्डमार्क जारी
इंस्टाग्राम में नया वर्डमार्क जारी करने के बाद इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने बताया कि यह वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला गया था और अब इसे बदलकर नया डिजाइन, क्लीयर लुक औऱ आधुनिक बनाया गया है साथ ही इसमें पुरानी झलक के साथ सादगी का भी खास ध्यान रखा गया है। 10 साल से कोई भी बदलाव ना होने के कारण वर्डमार्क को बदलने का समय आ गया था और इसे बदल दिया गया है।
2010 से लेकर 2026 तक हुआ बदलाव

- 2010 में Cold Rise की मदद से बेल और होवेल कंपनी से प्ररेणा लेकर रेट्रो कैमरा लोगो डिजाइन किया गया।
- 2011 में हल्का बदलाव किया गया नई जानकारी जोड़ी गई लेकिन कैमरा वही रेट्रो रखा गया।
- 2016 में बड़ा बदलाव करके कैमरा को लोगो से हटा दिया गया और सिर्फ कैमरा ऑइकन को रखा गया और पूरे लुक को बदल दिया गया था।
- 2022 में इंस्टाग्राम ने सिर्फ कलरर्स में बदलाव किया लेकिन ऑइकन वही रखा गया।
- 2026 में अब नया वर्डमार्क जारी किया गया है।
इंस्टाग्राम या इंस्टागजैम ?
इंस्टाग्राम ने सिर्फ अभी अपने वर्डमार्क में बदलाव किया है लेकिन पिंक और येलो कलर के शेड में लोगो वही पुराने वाला है। इंस्टाग्राम खोलने के बाद आपको ऊपर की तरफ नया वर्डमार्क देखने को मिलेगा जिसमें नया लुक डिजाइन दिया गया है लेकिन इसे पढ़ने में लोगों को दिक्कत आ रही है जिससे वह इसे इंस्टाग्राम के बदले इंस्टागजैम भी पढ़ रहे है।



Download Android App
Download iOS App




