भारतीय मेन्स हॉकी टीम 1975 के बाद एक बार फिर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने के टारगेट के साथ मैदान पर उतरेगी। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड्स कम्बाइन रूप से करेंगे। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में इंडियन टीम खिताब की दावेदार होगी और ग्रुप स्टेज में उसे आर्क-राइवल पाकिस्तान का सामना भी करना है।
वहीं वुमेन टीम के लिए भी यह टूर्नामेंट बेहद खास होने वाला है। सलीमा टेटे की लीडरशिप में इंडियन वुमेन्स टीम पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेगी। वुमेन्स टीम का वर्ल्ड कप में अब तक का बेस्ट प्रदर्शन 1974 में रहा है, जब भारत चौथे पोजीशन पर रहा था।
कौन है मौजूदा चैंपियन?

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा। 2023 में भारत में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट का सबसे सफल देश है, जिसने अब तक चार बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेगी नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला हमेशा से ही बेहद रोमांचक रहा है। पिछले करीब एक दशक में पाकिस्तान इंडियन टीम को हरा नहीं पाया है। ऐसे में 19 अगस्त 2026 को होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए खास होगा। भारतीय टीम इस मैच में अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगी।
भारतीय वुमेन हॉकी टीम का शेड्यूल

सलीमा टेटे की कप्तानी वाली इंडियन वुमेन टीम अपने कैंपेन की शुरुआत चीन के खिलाफ करेगी।
भारत vs चीन — 16 अगस्त 2026, शाम 4:30 बजे
भारत vs दक्षिण अफ्रीका — 18 अगस्त 2026, शाम 6:30 बजे
भारत vs इंग्लैंड — 20 अगस्त 2026, शाम 6:30 बजे
Indian Team World Cup Hockey Schedule: इंडियन मेन्स हॉकी टीम का शेड्यूल

हरमनप्रीत सिंह की लीडरशिप में मेन्स टीम ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी।
भारत vs वेल्स — 15 अगस्त 2026, शाम 4:30 बजे
भारत vs इंग्लैंड — 17 अगस्त 2026, शाम 6:30 बजे
भारत vs पाकिस्तान — 19 अगस्त 2026, शाम 6:30 बजे
इंडियन मेन्स टीम जहां लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी घर लाने की कोशिश करेगी, वहीं वुमेन टीम पहली बार चैंपियन बनकर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी।
Read More: Harmanpreet होंगे भारत के ट्रंपकार्ड, हॉकी टीम की नजर वर्ल्ड कप पर



Download Android App
Download iOS App




