थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2379) में एयर टर्बुलेंस होने के कारण क्रू मेंबर्स समेत 24 लोगों को चोटें आई थी और अब जांच में कई बड़े खुलासे हो रहे है। पहले बताया गया कि पायलट गांजे के नशे में था और अब प्लेन में हाइड्रोलिक फेल होने के कारण विमान ने हवा में लगभग 300 फीट से अधिक गहरा गोता लगा दिया था। बताया जा रहा है कि 4 सेकंड तक विमान के कई जरूरी कंट्रोल्स नियंत्रण में नहीं थे और विमान तेजी से नीचे आ गया था।
कंट्रोल्स नियंत्रण में नहीं
विमान का 4 सेकेंड तक कंट्रोल्स नियंत्रण में नहीं था और नोज-डाउन था। बिना पायलट कंट्रोल के एलिवेटर्स और एलेरॉन्स नियंत्रण से बाहर थे और नोज डाउन भी एक्टिव नहीं हो पाया था। साथ ही बताया जा रहा है कि विमान के तीनों हाइड्रोलिक काम नहीं कर रहे थे और विमान तेजी से नीचे आ गया था और जोरदार झटका लगने के बाद क्रू मेंबर्स समेत कई यात्री घायल हो गए था लेकिन बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिग करा दी गई थी।
पायलट का एंटी डोप टेस्ट पॉजिटिव
4 अगस्त को हुए इस बड़ी घटना के बाद अब जांच जारी है। DGCA ने विमान उड़ा रहे दोनों पायलट को जांच तक ड्यूटी से हटा दिया है और AAIB कई पहलुओं के आधार पर जांच कर रहा है। वहीं दावा किया जा रहा है कि पायलट का एंटी डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसमें माना जा रहा है कि विमान उड़ाते समय पायलट ने गांजा लिया हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App




