दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन इलाके में शुक्रवार को डीटीसी की बस ने स्कूल जा रही एक बच्ची को ठोक दिया। हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास की भीड़ ने बस को तोड़फोड़ दिया। इलाके में तनाव का माहौल है। मौके से ड्राइवर और खलासी फरार है। मृतका छात्रा का नाम कायना है। वह खिचड़ीपुर की रहने वाली थी। आज सुबह सुबह वह अपने पापा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी, तभी बीच रास्ते में डीटीसी की बस ने पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई। इसी बीच बस ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उस छात्रा की मौके पर ही जान चली गई।
कैसे हुआ ये हादसा?
बता दें कि हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की वजह से आसपास के लोगों में भारी गुस्सा है। उन्होंने बस को मौके पर दबोच लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके से ड्राइवर और खलासी फरार है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस गुस्साए भीड़ को शांत कराने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सभी CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ड्राइवर और खलासी की भी खोजबीन शुरू है।
कक्षा 8 की छात्रा कायना थी
बता दें कि फिलहाल ड्राइवर की तलाश के साथ-साथ हादसे वजह के कारण की जांच की जा रही है। DCP राजीव कुमार ने बताया कि छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बताते चले कि छात्रा वसुंधरा एन्क्लेव स्थित ईस्ट पॉइंट स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। आज शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में कायना की मौत हो गई। इस घटना से उनका परिवार बुरी तरह टूट गया है और वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App




