स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर लाल किले पर होने वाले समारोह के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसके पहले ही राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसको लेकर लाल किले के आस-पास की कई सड़कें सुबह 4 से 10 तक बंद रहेंगी, कुछ जाने-माने वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। ऐसे में दिल्ली-यूपी और हरियाणा के बीच सफर करने वालों को अपना रूट तय करने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कौन-कौन से रास्ते बंद रहेंगे और वैकल्पिक मार्ग क्या हैं।
दो पुल रहेंगे बंद
15 अगस्त को पूर्वी दिल्ली के ज्यादातर रास्ते खुले रहेंगे, लेकिन पुराने लोहे का पुल और गीता कॉलोनी फ्लाईओवर को बंद किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से इन दोनों पुलों पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।
कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी बंद?

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था और VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान सुबह 4 बजे से 10 बजे तक निम्नलिखित सड़कें आम जनता और सामान्य वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी।
- नेताजी सुभाष मार्ग: दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक
- लोथियन रोड: जीपीओ (GPO) दिल्ली से छत्ता रेल चौक तक
- एसपी मुखर्जी मार्ग: एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक
- चांदनी चौक रोड: फाउंटेन चौक से लाल किले तक
- निषाद राज मार्ग: रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक
- एस्प्लेनेड रोड: और इससे जुड़ी नेताजी सुभाष मार्ग की सभी लिंक रोड
- रिंग रोड: राजघाट से आईएसबीटी (ISBT) तक
TRAFFIC ADVISORY | INDEPENDENCE DAY–2026 🇮🇳
In view of the Independence Day celebrations at Red Fort on 15.08.2026, certain traffic restrictions, diversions and vehicle movement regulations will remain in force from 04:00 AM to 10:00 AM for public safety and convenience.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 14, 2026
इन रास्तों से बचने की सलाह
जिन गाड़ियों पर पार्किंग लेबल नहीं है, ऐसी गाड़ियों को 15 अगस्त की सुबह 4 से 10 बजे तक इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।
- सी-हेक्सागन, इंडिया गेट
- कॉपरनिकस मार्ग
- मंडी हाउस
- तिलक मार्ग
- मथुरा रोड
- बीएसजेड (BSZ) मार्ग
- नेताजी सुभाष मार्ग
- जे.एल. नेहरू मार्ग
- निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच की रिंग रोड
- सलीमगढ़ बाइपास वाली आउटर रिंग रोड
इन वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल
1. उत्तर-दक्षिण दिशा की आवाजाही
अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एस.पी. मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रीसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, रानी झांसी रोड से उत्तरी दिल्ली में अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं।
2. पूर्व-पश्चिम दिशा की आवाजाही
एनएच-24 / एनएच-9 (निजामुद्दीन खट्टा), बारापुला रोड, रिंग रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा डीएनडी (DND), बारापुला रोड / रिंग रोड वैकल्पिक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. ट्रांस-यमुना से उत्तर दिल्ली
पुश्ता रोड, जीटी रोड, युधिष्ठिर सेतु, आईएसबीटी कश्मीरी गेट।
कमर्शियल वाहन और बसों पर प्रतिबंध

14 अगस्त 2026 की रात 12:00 बजे से 15 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे तक, निजामुद्दीन खट्टा और वज़ीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान महाराणा प्रताप आईएसबीटी (ISBT) और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसें नहीं चलेंगी। इसके आल्वा, ट्रैफिक प्लान के अनुसार प्रभावित मार्गों से सिटी बसों और डीटीसी सेवाओं के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।



Download Android App
Download iOS App




