Best Sunrise Viewpoints in Monsoon: मानसून के मौसम में सूरज को निकलते हुए देखने का अलग ही मजा होता है। जब आप बादलों की ऊंचाई से सूरज की पहली किरण निकलती है और चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियां और धुंध छाई होती है, तो वह नजारा देखने लायक होता है। यहां भारत के 5 सबसे बेहतरीन सनराइज पॉइंट्स की जानकारी दी गई है। जहां मानसून के समय जाना किसी सपने जैसा लगता है। ऐसे आइए कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं।
मानसून में सनराइज देखने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस
1. नंदी हिल्स – कर्नाटक

बेंगलुरु के पास स्थित नंदी हिल्स मानसून में सनराइज देखने के लिए बेहद फेमस है। बारिश के दिनों में यहां ‘बादलों का समंदर बन जाता है। जब आप पहाड़ों की चोटी पर खड़े होते हैं, तो बादल आपके पैरों के नीचे तैर रहे होते हैं और उनके बीच से सूरज उगता हुआ दिखाई देता है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको ठंडी हवाएं, हल्की धुंध और कपकपाती सुबह में चाय की चुस्की बेहद पसंद आएगी।
2. अगुम्बे – कर्नाटक

दक्षिण भारत का ‘चेरापूंजी’ कहे जाने वाले अगुम्बे में मानसून के समय पश्चिमी घाट का सबसे खूबसूरत रूप देखने को मिलता है। यहां का सनराइज/सनसेट पॉइंट घने वर्षावनों और गहरी घाटियों से घिरा हुआ है। जब बारिश के बाद धुंध छंटती है और सूरज की पहली किरणें हरे-भरे जंगलों पर पड़ती हैं, तो पूरा जंगल सोने की तरह चमकने लगता है। नेचर को पसंद करने वाले लोगों के लिए और फोटोग्राफर्स के लिए यह जगह बेस्ट है।
3. कलसूबाई शिखर – महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी कलसूबाई ट्रेकर्स के लिए मानसून में पहली पसंद होती है। रात में ट्रेक शुरू करके सुबह-सुबह शिखर पर पहुंचना और फिर बादलों के बीच से सूरज को निकलते देखना एक खूबसूरत और अद्भुत एहसास होता है। मानसून में यहां के झरने और हरी-भरी वादियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। इस जगह पर आप ट्रेकिंग का रोमांच और एक जादुई सुबह देख सकते हैं।
4. टाइगर हिल – दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)

हिमालय की गोद में बसा टाइगर हिल हमेशा से ही सनराइज के लिए फेमस रहा है। मानसून के समय यहां का मौसम थोड़ा मिजाजी हो जाता है, लेकिन जब बादल छंटते हैं, तो कंचनजंगा की बर्फ से ढकी चोटियों पर पड़ती सूरज की सुनहरी किरणें एक अद्भुत रूप में नजर आती हैं। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको गुलाबी और सुनहरे रंगों में बदलता आसमान और पहाड़ों की रानी का नज़ारा दिखाई देगा।
Also Read: मानसून के मौसम में भारत के इन 4 मशहूर नेशनल पार्क्स में लें रोमांचक जंगल सफारी का मज़ा



Download Android App
Download iOS App




