बिहार के भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में गठित जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद CM सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि पीड़ित परिवार को न सिर्फ सरकारी नौकरी, बल्कि आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
एक्स पोस्ट में क्या लिखा?
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।”
न्यायिक जाँच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 13, 2026
क्या था मामला?
भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को भारत भूषण का एनकाउंटर किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना था कि भारत तिवारी ने पुलिस पर अवैध हथियार से हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने बचाव में गोली चलाई। हालांकि परिवार और ग्रामीणों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए सवाल उठाए। एनकाउंटर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें भरत हथियार को फेंकते हुए सरेंडर करते नजर आ रहे थे।
बढ़ते हंगामे के बाद बिहार सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अगुवाई में न्यायिक जांच आयोग बनाया, जिसने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, गोली चलाने वाले एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को बहुत पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
पीड़ित परिवार से की थी मुलाकात

आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों से पटना में मुलाकात की थी। 24 जुलाई को हुई इस मुलाकात पीड़ित परिवार को हमले में निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सरकार इस संवेदनशील मामले में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। इस मुलाकात की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की थी।
Also Read: बसपा में मचा घमासान! आकाश आनंद के ससुर के बाद एक और बड़े नेता को मायावती ने निकाला



Download Android App
Download iOS App




