Sushant Singh Rajput की मौत पर बहन श्वेता का बड़ा दावा, 6 साल बाद फिर चर्चा में आया मामला

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में भाई की मौत को लेकर कई गंभीर दावे और सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दो साइक्रिक लोगों ने उन्हें बताया था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई थी, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। श्वेता ने दिशा सालियान की मौत, सुशांत के कथित डर और CBI जांच को लेकर भी अपनी चिंताएं साझा कीं। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे सुशांत को विवादों के बजाय उनकी फिल्मों, सकारात्मक सोच और विरासत के लिए याद रखें।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उनकी मौत का मामला आज भी चर्चा में रहता है। अब उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पॉडकास्ट में भाई की मौत को लेकर कई गंभीर बातें कहीं हैं। उन्होंने दावा किया है कि दो अलग-अलग साइक्रिक लोगों ने उनसे कहा था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। हालांकि, ये दावे श्वेता के बयान हैं और इन्हें किसी भी तरह से सच्चाई के साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

Sushant Singh Rajput Sister On His Murder Case: जांच को लेकर श्वेता ने उठाए सवाल

पॉडकास्ट के दौरान श्वेता ने कहा कि परिवार आज भी यह जानना चाहता है कि सुशांत के साथ उस दिन असल में क्या हुआ था। उन्होंने जांच के दौरान हुई कथित जल्दबाजी पर भी सवाल उठाए। श्वेता ने यह भी बताया कि कुछ आध्यात्मिक और तंत्र-मंत्र से जुड़े लोगों ने उनसे संपर्क कर के सुशांत की मौत के पीछे साजिश होने की बात कही थी। उन्होंने सुशांत के कमरे के दरवाजे को लेकर भी सवाल उठाया। श्वेता के मुताबिक, उनके भाई आमतौर पर कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक करके नहीं सोते थे और इसलिए उस दिन कमरे के अंदर से बंद मिलने की बात उनके लिए अब भी सवाल बनी हुई है।

दिशा सालियान की मौत का भी किया जिक्र

Disha Salian Death Case
Disha Salian Death Case (Source: Google)

श्वेता ने बातचीत में दिशा सालियान की मौत का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, दिशा की मौत के बाद सुशांत काफी परेशान और डरे हुए थे। श्वेता का दावा है कि सुशांत ने अपने करीबियों से कहा था कि ‘वे लोग’ उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी पॉसीबिलिटी जताई कि सुशांत को किसी बड़े राज़ के बारे में जानकारी थी और वह उसे सामने लाने वाले थे। हालांकि, श्वेता ने यह साफ किया कि वह भरोसे के साथ ये नहीं कह सकतीं कि सुशांत के ‘वे लोग’ कहने का मतलब बॉलीवुड से जुड़े किसी खास इंसान या ग्रुप से था या नहीं।

CBI जांच से अब क्या उम्मीद?

Shweta Singh Rajput On CBI
Shweta Singh Rajput On CBI (Source: Google)

श्वेता ने कहा कि उन्हें अब CBI से किसी ऑफिशियल जवाब या मामले के साफ निष्कर्ष की ज्यादा उम्मीद नहीं है। उनका मानना है कि परिवार के मन में अभी भी कई सवाल हैं और आने वाले समय में सच्चाई सामने आ सकती है। हालांकि, उन्होंने सुशांत के फैंस से एक इमोशनल अपील भी की है। श्वेता चाहती हैं कि लोग सुशांत को सिर्फ उनकी मौत और उससे जुड़े विवादों के लिए याद न करें, बल्कि उनकी फिल्मों, पॉजिटीव सोच, सपनों और उनकी विरासत को याद रखें।

14 जून 2020 को हुआ था निधन

Sushant Singh Rajput Death
Sushant Singh Rajput Death (Source: Google)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में उनकी मौत को आत्महत्या माना गया था, लेकिन परिवार और कई फैंस ने इस पर सवाल उठाते हुए हत्या का शक किया था। बाद में मामले की जांच CBI को सौंपी गई, ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई के लिए न्याय की मांग करती रही हैं और उनका कहना है कि परिवार आज भी उनकी मौत से जुड़े सच का इंतजार कर रहा है।

Read More: साउथ फिल्मों की इस एक्ट्रेस ने बताया एक्स-पार्टनर के ‘एब्यूजिव’ व्यवहार का सच, ‘अपरिचित’ के किरदारों से की तुलना

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं