इंडबैंक भर्ती 2026: रिलेशनशिप मैनेजर सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Summary :

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए इंडियन बैंक की एक सब्सिडियरी कंपनी, इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड (आईबीएमबीएस लिमिटेड) ने रिलेशनशिप मैनेजर सहित विभिन्न 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं। इंडबैंक की ओर से जारी 14 रिक्तियों में रिलेशनशिप मैनेजर के 8 और डीलर – स्टॉक ब्रोकिंग टर्मिनल्स के 6 पद शामिल हैं। इन दोनों पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल)/ऑफलाइन (डाक) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम…

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए इंडियन बैंक की एक सब्सिडियरी कंपनी, इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड (आईबीएमबीएस लिमिटेड) ने रिलेशनशिप मैनेजर सहित विभिन्न 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

इंडबैंक की ओर से जारी 14 रिक्तियों में रिलेशनशिप मैनेजर के 8 और डीलर – स्टॉक ब्रोकिंग टर्मिनल्स के 6 पद शामिल हैं। इन दोनों पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल)/ऑफलाइन (डाक) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया डाक या फिर ईमेल के माध्यम से पूरा कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से रिलेशनशिप मैनेजर पोस्ट के लिए मार्केटिंग/फाइनेंस में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास स्टॉक ब्रोकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, म्यूचुअल फंड, डेट इंस्ट्रूमेंट्स आदि में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, एनआईएसएम या उसके बराबर कैपिटल मार्केट से सर्टिफाइड वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। डीलर – स्टॉक ब्रोकिंग टर्मिनल्स पद के लिए उम्मीदवारों के पास एनआईएसएम क्वालिफिकेशन के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री और डीलिंग में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए 25 वर्ष और डीलर-स्टॉक ब्रोकिंग टर्मिनल्स के लिए 21 वर्ष तय की गई है। वहीं, दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की जांच, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए 4 से 5 लाख रुपए प्रति वर्ष और डीलर – स्टॉक ब्रोकिंग टर्मिनल्स के लिए 4.20 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी। वहीं, चुने गए अभ्यर्थियों की पोस्टिंग अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली और तिरुनेलवेली पर होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इंडबैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद या तो सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें या ‘प्रमुख प्रशासन, नंबर 480, पहली मंजिल खिवराज कॉम्प्लेक्स, अन्ना सलाई, नंदनम, चेन्नई-35’ पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अदंर पहुंचा दें।

–आईएएनएस

डीके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.