Delhi Wedding Banquets: इस समय शादियों का सीजन है। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी किसी ऐसी जगह से हो जो दिखने में आलीशान और सुंदर हो, जिससे उनकी शादी यादगार बन जाए। दिल्ली अपने Big Fat Indian Weddings के लिए काफी फेमस है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में एक ऐसे Banquet Hall की तलाश में हैं जो न केवल शानदार हो, बल्कि बेहतरीन सर्विस और लजीज़ खाने के लिए भी जाना जाता हो, तो आपकी खोज यहां खत्म होती है। आज हम आपको दिल्ली के Top 5 Delhi Wedding Banquets के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी वेडिंग के…
Delhi Wedding Banquets
Delhi Wedding Banquets: इस समय शादियों का सीजन है। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी किसी ऐसी जगह से हो जो दिखने में आलीशान और सुंदर हो, जिससे उनकी शादी यादगार बन जाए। दिल्ली अपने Big Fat Indian Weddings के लिए काफी फेमस है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में एक ऐसे Banquet Hall की तलाश में हैं जो न केवल शानदार हो, बल्कि बेहतरीन सर्विस और लजीज़ खाने के लिए भी जाना जाता हो, तो आपकी खोज यहां खत्म होती है। आज हम आपको दिल्ली के Top 5 Delhi Wedding Banquets के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी वेडिंग के लिए परफेक्ट वेन्यू साबित हो सकते हैं।
Delhi Wedding Banquets: इन 5 ऑपशन्स में से अपने लिए चुने Best Banquet Hall
1. द लीला पैलेस (The Leela Palace)
Delhi Wedding Banquets (Photo: Social Media)
दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित ‘द लीला पैलेस’ बैंक्वेट अपनी रॉयल बनावट और अल्ट्रा-लग्ज़री सर्विसेस के लिए काफी पसंद किया जाता है। अपनी Premium Hospitality और बेहतरीन खान-पान के लिए यह वेडिंग वेन्यू आपकी शादी को एकदम यादगार बना देगा।
2. द ग्रैंडड्रीम्स लग्जरी वेन्यूज (The Grandreams Luxury Venues)
Delhi Wedding Banquets (Photo: Social Media)
अगर आप एक अच्छी लोकेशन पर शानदार सुविधाओं वाला बैंक्वेट ढूंढ रहे हैं, तो The Grandreams एक बेहतरीन ऑपशन है। मॉडर्न डेकोर, बेहतरीन केटरिंग और प्रोफेशनल स्टाफ इस बैंक्वेट चेन को एक बेहतरीन बैंक्वेट बनाते हैं। यह एंगेजमेंट, शादी या रिसेप्शन के लिए बेस्ट वेन्यू हो सकता है।
3. सिंडरेला फार्म्स (Cinderella Farms by Bel LaMonde)
Delhi Wedding Banquets (Photo: Social Media)
छतरपुर रोड पर स्थित यह बैंक्वेट अपनी रॉयल और लग्ज़री एंबियंस के लिए काफी मशहूर है। इसमें बड़ा लॉन, फोटो-फ्रेंडली लोकेशन और फर्स्ट क्लास Hospitality इसे वेडिंग के लिए परफेक्ट वेन्यू बनाती हैं। अगर आपको अपनी वेडिंग में आउटडोर और इंडोर दोनों चाहिए तो लोकेशन बेस्ट है।
4. ताज पैलेस (Taj Palace)
Delhi Wedding Banquets (Photo: Social Media)
डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में स्थित ताज पैलेस, दिल्ली के सबसे मशहूर वेडिंग वेन्यूज़ में से एक है। यह अपने शानदार माहौल और प्रीमियम सेवाओं के लिए जाना जाता है। इसका बॉल रूम और आउटडोर लॉन दोनों ही लग्जरी फील देते हैं। अगर आप भी ग्रैंड वेडिंग करने की सोच रहे हैं तो यह प्लेस बिल्कुल परफेक्ट होगी।
5. द इम्पीरियल (The Imperial)
Banquet Hall in Delhi (Photo: Social Media)
यह होटल अपने खास विक्टोरियन डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। द इम्पीरियल का रॉयल बॉलरूम और इम्पीरियल लॉन किसी जादुई दुनिया से कम नहीं है। यह उन कपल्स के लिए एकदम सही है जो अपनी शादी में पुराने ज़माने के रॉयल अंदाज़ का अनुभव करना चाहते हैं।
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।