‘कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी’ सॉन्ग पर फिर थिरके चिराग पासवान, तेजी से वायरल हो रहा Video, यूजर्स के बीच छिड़ी अजब सी बहस

Summary :

Chirag Paswan Dance Video: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या रैली नहीं, बल्कि एक शादी समारोह में उनका किया हुआ हल्का-फुल्का डांस है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। Chirag Paswan Dance Video: शादी में आए मेहमानों की फरमाइश पर किया डांस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान हाल ही में अपने एक करीबी के विवाह समारोह…

Chirag Paswan Dance Video: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या रैली नहीं, बल्कि एक शादी समारोह में उनका किया हुआ हल्का-फुल्का डांस है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Chirag Paswan Dance Video: शादी में आए मेहमानों की फरमाइश पर किया डांस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान हाल ही में अपने एक करीबी के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। स्टेज पर मौजूद लोगों ने उनसे नाचने की गुजारिश की। इस अनुरोध को मानते हुए चिराग कुछ क्षणों के लिए मंच पर पहुंचे और अपनी ही फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी’ पर थिरकते नजर आए। हालांकि उन्होंने केवल कुछ सेकंड ही डांस किया और तुरंत नीचे उतर आए, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और खूब शेयर होने लगा।

Chirag Paswan Dance Video  (credit S-M)
Chirag Paswan Dance Video (credit S-M)

Chirag Paswan Viral Video: पुराना गाना फिर से ट्रेंड में आया

चिराग का यह डांस वीडियो सामने आने के बाद उनकी 14 साल पुरानी फिल्म ‘मिले न मिले हम’ का यह गाना अचानक फिर से चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को री-शेयर कर रहे हैं, मीम बना रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे चिराग की “एवरग्रीन एंट्री” बता रहे हैं, तो कुछ इसे उनके हल्के-फुल्के और खुले स्वभाव की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

Chirag Paswan News: पहले भी चुनाव के समय ट्रेंड हुआ था यह गाना

यह पहली बार नहीं है जब यह गाना चिराग पासवान को सुर्खियों में लेकर आया हो। 2024 के लोकसभा चुनाव में जब उनकी पार्टी को पाँच सीटों पर जीत मिली थी, तब भी यही गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ था।
अब, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लोजपा (आर) के 19 सीटों पर प्रदर्शन के बाद चिराग एक बार फिर इसी गाने के कारण चर्चा में हैं। ऐसा लगता है कि उनकी राजनीतिक सफलता और यह गाना अब लोगों की नजर में एक तरह से साथ-साथ चलते हैं।

Chirag Paswan Dance Video  (credit S-M)
Chirag Paswan Dance Video (credit S-M)

 

फिल्म फ्लॉप, लेकिन गाना आज भी सुपरहिट

चिराग पासवान ने 2011 में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मिले न मिले हम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इसके गाने आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। विशेषकर ‘कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी’ गाना शादियों, पार्टियों और समारोहों में अब भी खूब बजाया जाता है। इसे मशहूर गायक दलेर मेहंदी ने अपनी दमदार आवाज में गाया था, जो गाने को और भी यादगार बना देता है।

Chirag Paswan Dance Video  (credit S-M)
Chirag Paswan Dance Video (credit S-M)

सोशल मीडिया पर चिराग फिर छाए

कुल मिलाकर, चिराग पासवान का यह डांस वीडियो लोगों के लिए एक मनोरंजक सरप्राइज बन गया है। राजनीतिक व्यस्तताओं और गंभीर चर्चाओं के बीच उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो जितनी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है, उससे साफ है कि चिराग पासवान की यह अदाएं सोशल मीडिया पर अभी कुछ दिनों तक चर्चा में रहेंगी।

यह भी पढ़ें: फैट से फिट! 165 किलो का पति और 145 की पत्नी, ऐसे घटाया वजन कि अब पहचान पाना हुआ मुश्किल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।