फैट से फिट! 165 किलो का पति और 145 की पत्नी, ऐसे घटाया वजन कि अब पहचान पाना हुआ मुश्किल

Summary :

Couple Weight Loss Journey: अगर अच्छा पार्टनर मिल जाएं, तो जिंदगी और आसान हो जाती है। जीवन में फिर चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, दोनों मिलकर सामना कर लेते हैं। इस बात को एक कपल ने सही साबित कर दिखाया। दरअसल, एक कपल ने अपना वजन इतना कम कर लिया कि पहचानना मुश्किल हो रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को मोटिवेट किया और कुछ ही समय में काफी स्लिम हो गए। आज ये कपल लाखों लोगों की प्रेरणा बन चुके हैं। आइए जानते हैं, दोनों की वेट लॉस जर्नी कैसी रही, वजन कम कैसे किया। Weight Loss Journey: 146 किलो…

Couple Weight Loss Journey

Couple Weight Loss Journey: अगर अच्छा पार्टनर मिल जाएं, तो जिंदगी और आसान हो जाती है। जीवन में फिर चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, दोनों मिलकर सामना कर लेते हैं। इस बात को एक कपल ने सही साबित कर दिखाया। दरअसल, एक कपल ने अपना वजन इतना कम कर लिया कि पहचानना मुश्किल हो रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को मोटिवेट किया और कुछ ही समय में काफी स्लिम हो गए। आज ये कपल लाखों लोगों की प्रेरणा बन चुके हैं। आइए जानते हैं, दोनों की वेट लॉस जर्नी कैसी रही, वजन कम कैसे किया।

Weight Loss Journey: 146 किलो था वजन

couple weight loss journey
Couple Weight Loss Journey (Image- Social Media)

बता दें कि 26 साल की एली जेफरीज का वजन 20 साल की उम्र से ही बढ़ने लगा था। जब उनका अधिकतम वेट करीब 146 किलो पहुंच गया था, तब उन्होंने वेट लॉस जर्नी शुरू की। उनका वजन बढ़ने का मुख्य कारण अनियमित खानपान था। 2022, जनवरी में एली को लगा कि उसे अपने वजन में कुछ बदलाव करना होगा। एली और उनके पति राइस (30 साल) ने निर्णय लिया कि वह दोनों मिलकर यह काम करेंगे। क्योंकि वर्षों से अनियमित खानपान की वजह से उनका वजन बढ़ गया था।

दोनों ने सर्जरी भी कराई

वजन घटाने के लिए कपल ने तुर्की जाकर गैस्ट्रिक स्लीव लगवाया। यह वजन घटाने की सर्जरी है जिसमें पेट का एक बड़ा हिस्सा हटा दिया जाता है और छोटे ट्यूब के आकार की थैली छोड़ दी जाती है। इस सर्जरी के बाद दोनों का वजन कम हो गया था। एली का वजन 146 किलो से घटकर 69 किलो हो गया, जबकि पति राइज का वजन 165 किलो से घटकर 92 किलो रह गया।

Weight Loss Diet: क्या है वजन घटाने की डाइट?

कपल ने गैस्ट्रिक स्लीव सर्जरी के बाद 2 हफ्ते तक केवल लिक्विड डाइट ही ली। दोनों को जंक फ़ूड की बहुत ज्यादा क्रेविंग होती थी, जिसे शांत करने के लिए दोनों चिकन ग्रेवी के बर्तन में पानी पीते थे। उन्होंने अगले 6 महीनों में धीरे-धीरे अपनी डाइट में सॉलिड फ़ूड को शामिल करना शुरू किया। इसके बाद दोनों ने हेल्दी कुकिंग सीखी। वह नाश्ते में टोस्ट और उबले अंडे तथा दोपहर और रात के भोजन में चिकन, चावल और सब्जियां खाते थे। इसके बाद राइज जिम जाकर एक्सरसाइज करने लगे और लोगो के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करने लगे। अब वह लोग सिर्फ हेल्दी खाते हैं और जंक फूड की क्रेविंग भी खत्म हो गई है।

यह भी पढ़ें: देवर-भाभी का अवैध संबंध… पति ने कई बार पकड़ा, तो छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।