Navratri में Delhi के इन 10 Historical Temples में उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़, जानें इनकी खासियत

Summary :

Durga Temples in Delhi: नवरात्रि का समय मां दुर्गा की भक्ति में डूबने का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान मंदिरों में बेहद खास सजावट, पूजा और भजन-कीर्तन का माहौल लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। दिल्ली, जो इतिहास और आस्था का संगम माना जाता है, यहां कई ऐसे प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं, जहां नवरात्रि के दौरान खास रौनक देखने को मिलती है। अगर आप इस बार देवी मंदिरों का कुछ अलग तरह का नजारा देखना चाहते हैं, तो इन मंदिरों के दर्शन आपके लिए यादगार साबित हो सकते हैं। यहां न सिर्फ धार्मिक आस्था मिलती…

Durga Temples in Delhi: नवरात्रि का समय मां दुर्गा की भक्ति में डूबने का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान मंदिरों में बेहद खास सजावट, पूजा और भजन-कीर्तन का माहौल लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। दिल्ली, जो इतिहास और आस्था का संगम माना जाता है, यहां कई ऐसे प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं, जहां नवरात्रि के दौरान खास रौनक देखने को मिलती है। अगर आप इस बार देवी मंदिरों का कुछ अलग तरह का नजारा देखना चाहते हैं, तो इन मंदिरों के दर्शन आपके लिए यादगार साबित हो सकते हैं। यहां न सिर्फ धार्मिक आस्था मिलती है, बल्कि मन को शांति और सुकून भी मिलता है।

Durga Temples in Delhi: दिल्ली के 10 देवी मंदिर

1. कालकाजी मंदिर

Kalkaji Temple
Kalkaji Temple (Source: Social Media)

कालकाजी मंदिर को दिल्ली के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एकमाना जाता है, यह मंदिर मां कालका को समर्पित है। नवरात्रि में यहां भारी भीड़ उमड़ती है और यहां लाखों भक्त आते हैं लेकिन इस दौरान यहां का मेले जैसा माहौल होता है।

2. झंडेवालान मंदिर

Jhandewalan Temple
Jhandewalan Temple (Source: Social Media)

यह मंदिर करोल बाग, सेंट्रल दिल्ली में स्थित है। यहां मां आदिशक्ति की विशाल प्रतिमा मौजूद है। नवरात्रि में इस मंदिर की सजावट और रोशनी देखने में बेहद खूबसूरत और मनमोहित लगती है।

3. छतरपुर मंदिर

Chattarpur Temple
Chattarpur Temple (Source: Social Media)

दक्षिण दिल्ली में स्थित यह मंदिर परिसर बहुत बड़ा और सुंदर है। नवरात्रि में यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है। यह भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है। यहां की भव्यता और सफेद संगमरमर की वास्तुकला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

4. योगमाया मंदिर

ये मंदिर महरौली में स्थित है। यह मंदिर महाभारत काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। यहां देवी योगमाया की पूजा होती है और इस जगह का वातावरण बेहद शांत रहता है।

5. कालीबाड़ी मंदिर

यह मंदिर मार्ग, कनॉट प्लेस के पास स्थित है। ये बंगाली समुदाय का यह प्रमुख मंदिर है, जहां दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है।

7. संतोषी माता मंदिर

हरी नगर, पश्चिम दिल्ली में स्थित यह मंदिर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है, खासकर शुक्रवार को यहां ज्यादा भीड़ रहती है। माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

8. करणी माता मंदिर

मयूर विहार का करणी मात्रा मंदिर शांत और कम भीड़ वाला है, जहां भक्त सुकून से पूजा कर सकते हैं। कम प्रसिद्ध लेकिन आस्था से भरपूर यह मंदिर भी नवरात्रि में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

9. दुर्गा मंदिर, वसंत विहार

यह मंदिर दिल्ली के वसंत विहार में शांत वातावरण में स्थित है। यह मंदिर ध्यान और पूजा के लिए खूबसूरत जगह है। यहां का शांत वातावरण ध्यान और पूजा के लिए आइडियल है।

10. दुर्गा मंदिर, लाजपत नगर

लाजपत नगर के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि में भजन, जागरण और भंडारे का आयोजन होता है, जिससे माहौल बहुत भक्तिमय हो जाता है।

Also Read: इस गर्मी अगर आप भी घूमने का बना रहे हैं Plan? तो Kerala के इन Beaches पर बिताएं जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।