Best Beaches to Visit in Kerala: केरल की खूबसूरती को लफ्जो में बयां कर पाना थोड़ा मुश्किल है। जब बात केरल की खूबसूरत समुद्री तट की करें, तो इसका कोई जवाब ही नहीं है। केरल को गॉड्स ओन कंट्री भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में केरल के बीच अपनी शानदार खूबसूरती के लिए जाने जाते है। यहां की घनी हरियाली, पर्वतमालाएं, नारियल, केले के पेड़ और समुद्री तट की खूबसूरती इसको और भी ज्यादा आकर्षित बनाती है। ये सभी केरल की खूबसूरती में समुद्री तट चार चांद लगाते हैं, यहां समुद्र किनारे बैठकर उसकी लहरों को देखकर मन में आनंद और सुकुन का अनुभव होता है। अगर आप अपनी जिंदगी का कुछ समय आनंद और सुकुन के साथ बिताना चाहते हैं, तो केरल के ये शानदार बीचेज आपको यकीनन जन्नत का अहसास कराएंगे।
Best Beaches to Visit in Kerala: गर्मी में केरल के इन बीच को करें एक्स्प्लोर

1. कोझिकोड बीच
कोझिकोड बीच कालीकट के प्रमुख स्पॉट में से एक माना जाता है। भागदौड़ और व्यस्तता के बीच आराम फरमाने के लिए यह बीच बेहतरीन समुद्री तट में से एक है। इस बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त का एक खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है जो लोगों का मन मोह लेता है।
2. बर्कला बीच
बर्कला बीच चट्टान से घिरा होने की वजह से काफी खूबसूरत नजर आता है। यहां पर आप कुदरत की नायाब खूबसूरती से रूबरू हो सकते हैं। तिरुवंतपुरम यानी त्रिवेंद्रम से लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बर्कला एक छोटा सा गांव है, जो समुद्र तट के आस-पास की जगह के साथ कई अन्य शानदार पर्यटन स्थलो को भी सजोए हुए है। यहां पर 2000 वर्ष पुराना भगवान विष्णु का मंदिर है, जो जनार्दनस्वामी मंदिर के नाम से जाना जाता है। अगर आप केरल घूमने आ रहे हैं, तो इस स्थान को अपने पर्यटन स्थल में अवश्य शामिल करें।
3. बेकल बीच
बेकल झील को केरल के सबसे खूबसूरत झीलों में से एक माना जाता है। सूर्यास्त के समय सूर्य की लालिमा से ढ़के इस समुद्र का अद्भुत नजारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां से आप बेकल फोर्ट का शानदार नजारा देख सकते हैं। इस बीच पर आप घोड़े और ऊंट की घुड़सवारी भी कर सकते हैं।
4. कोवलम बीच
केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम यानी त्रिवेंद्र से मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोवलम बीच हनीमून डेस्टीनेशन के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। केरल का यह बीच वास्तव में अपने अद्भुत खूबसूरती की वजह से लोगों को अपनी ओर खींचता है। 17 किलोमीटर तक फैले इस बीच में तीन बीच हैं, जिसमें लाइट हाउस बीच, हावा बीच और समुद्री बीच शामिल हैं।
5. वेम्बनाड बीच
वेम्बनाड झील एलेप्पी के शानदार बीच यानी समुद्री तटों से एक माना जाता है। एलेप्पी को लोग पूर्व का वेनिस भी कहते हैं। वेबनाड झील को केरल राज्य की सबसे बड़ी झील के रूप में भी जाना जाता है। अगर आपको वोटिंग करनी है, तो यह पर्यटन स्थल सबसे खूबसूरत स्पॉट में से एक है। यहां आप धान और नारियल के पेड़ का शानदार दृश्य देख सकते हैं।
6. कप्पड बीच
कालीकट शहर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कप्पड बीच रिलैक्स करने के लिए सबसे बेहतर जगह मानी जाती है। यहां पर शांति औऱ सुकुन का माहौल वास्तव में आपका दिल जीत लेगा। इस झील का अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी माना जाता है और ये वही स्थान है जहां पर 27 मई 1948 को वास्को डिगामा केरल यात्रा के दौरान सबसे पहले आए थे।
7. कोझिकोड बीच
कोझिकोड बीच कालीकट के प्रमुख स्पॉट में से एक माना जाता है। भागदौड़ और व्यस्तता के बीच आराम फरमाने के लिए यह बीच बेहतरीन समुद्री तट में से एक है। इस बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त का एक खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है जो लोगों का मन मोह लेता है।
Also Read: Honeymoon के लिए Perfect हैं भारत की ये 5 Beautiful Destinations, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा अहसास


Download Android App
Download iOS App




