Rakesh Bedi ने Dhurandhar 2 को प्रोपेगैंडा कहने वालों पर किया जबरदस्त वार, जानें क्या है एक्टर की राय?

Summary :

Rakesh Bedi React On Propaganda: धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में जमील जमाली का रोल निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने पर रिएक्शन दिया है. राकेश बेदी इन दिनों आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 की सफलता का मजा ले रहे हैं. वो बात अलग है कि फिल्म को सफलता के साथ-साथ काफी क्रीटिसिज्म भी झेलना पड़ रहा है. कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं जिस पर राकेश ने अब चुप्पी तोड़ी है. Rakesh Bedi React On Propaganda: धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर बोले राकेश बेदी ” Aap to Sabko Khaa gaye sir”…

Rakesh Bedi React On Propaganda: धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में जमील जमाली का रोल निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने पर रिएक्शन दिया है. राकेश बेदी इन दिनों आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 की सफलता का मजा ले रहे हैं. वो बात अलग है कि फिल्म को सफलता के साथ-साथ काफी क्रीटिसिज्म भी झेलना पड़ रहा है. कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं जिस पर राकेश ने अब चुप्पी तोड़ी है.

Rakesh Bedi React On Propaganda: धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर बोले राकेश बेदी

राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा है कि, “मैं राजनीति में विश्वास नहीं रखता, मेरा मानना है कि यह सिनेमा है. हर किसी को कोई फिल्म पसंद करने या न करने का अधिकार है लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी फिल्म को किसी खास कैटेगरी में रखना सही है कि यह सत्ता-समर्थक है या सत्ता-विरोधी है. असल बात तो यह है कि लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.”

Rakesh Bedi React On Propaganda: दो फिल्मों की फ्लॉप पर राकेश बेदी का रिएक्शन

Rakesh Bedi React On Propaganda
Rakesh Bedi React On Propaganda (Source: Social Media)

राकेश बेदी ने उन फिल्मों का जिक्र किया जो बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रहीं और कहा कि, “हाल ही में इंदिरा गांधी और मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) पर एक फिल्म आई थी, लेकिन ये फिल्में दो दिन भी नहीं चल पाईं. धुरंधर की राइटिंग और स्क्रीनप्ले जबरदस्त है, लोगों ने इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर बनी कोई फिल्म कभी नहीं देखी होगी.”

Rakesh Bedi React On Propaganda: कभी नहीं देखी धुरंधर 2 जैसी दीवानगी

Rakesh Bedi React On Propaganda
Rakesh Bedi React On Propaganda (Source: Social Media)

राकेश बेदी ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि, “यह एक जबरदस्त दीवानगी है जो चल रही है. कम से कम मैंने तो अपने करियर में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा, बहुत से लोगों ने किसी फिल्म के लिए इस तरह की दीवानगी, पागलपन और जोश पहले कभी नहीं देखा होगा.”

हालांकि धुरंधर 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, रणवीर सिंह की फिल्म 100 करोड़ रुपये के पार ओपनिंग करने वाली पहली इंडियन फिल्म बन गई है और अगर इसके पेड प्रिव्यू मिला दिए जाए, तो ये करीब 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है.

Read More: Dhurandhar 2 ने तोड़ा 113 साल के हिंदी सिनेमा का रिकॉर्ड, साउथ इंडस्ट्री की इन फिल्मों ने टेके घुटने

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।