Honeymoon के लिए Perfect हैं भारत की ये 5 Beautiful Destinations, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा अहसास

Summary :

Honeymoon Destinations for Summer: अगर आपकी भी शादी गर्मी में और जल्दी होने वाली है और आप हनीमून के लिए बेस्ट और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसी डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर जा सकते हैं, लेकिन शादी का भारी खर्च कई लोगों को इसकी इजाजत नहीं देता है। अगर आप भी किसी असमंजस में फंसे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत में ऐसी कई रोमांटिक और खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप सिर्फ 20 हजार रुपए…

Honeymoon Destinations for Summer: अगर आपकी भी शादी गर्मी में और जल्दी होने वाली है और आप हनीमून के लिए बेस्ट और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसी डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर जा सकते हैं, लेकिन शादी का भारी खर्च कई लोगों को इसकी इजाजत नहीं देता है। अगर आप भी किसी असमंजस में फंसे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत में ऐसी कई रोमांटिक और खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप सिर्फ 20 हजार रुपए में हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं, वो खूबसूरत जगहें कौन-कौन सी हैं।

Honeymoon Destinations for Summer: हनीमून के लिए बेस्ट है भारत की ये जगहें

1. मनाली

Manali
Manali (Source: Social Media)

मनाली एक ऐसी जगह है जहां लोग गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में घूमने के लिए आते हैं यहां की हवाओं में ही रोमांस की खुशबू घुली होती है. चारों तरफ हरियाली, ऊंचे पर्वत और जन्नत जैसा नजारे मनाली को खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। पहाड़ों पर बने कॉटेज और जंगल के पास बने होटेल हनीमून को ज्यादा रोमांचक बना देते हैं। मौमस के हिसाब से आप यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

2. नालदेहरा

Naaldehra
Naaldehra (Source: Social Media)

नालदेहरा शिमला की चहल-पहल से दूर एक अनोखा हिल स्टेशन है। यहां का शांत माहौल, हरियाली और आकर्षक नजारा इस जगह की खूबसूरती को बयां करता है। पार्टनर के साथ किसी एडवेंचरस वॉक पर जाने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है। यहां आप पार्टनर के साथ हॉर्स राइड का आनंद ले सकते हैं। जिप लाइनिंग के जरिए खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकते हैं। यहां रहने के लिए आपको सस्ते में कॉटेज या होटेल रूम भी मिल जाएगा।

3. मैकलॉडगंज

Mcleodganj
Mcleodganj (Source: Social Media)

अगर आप पहाड़ों के बीच बहते झरने के साथ हनीमून की फीलिंग लेना चाहते हैं, तो मैकलॉडगंज एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और जंगलों के बीच बने कुछ मॉडर्न आर्ट कैफे आपको एक अच्छा अनुभव देंगे। घूमने के लिए यहां नड्डी और भगसू फॉल जैसी कुछ अच्छी जगहें भी हैं। मैकलॉडगंज में आपका हनीमून 20 हजार रुपये में आराम से पूरा हो जाएगा।

4. जयपुर

Jaipur
Jaipur (Source: Social Media)

अगर आप हनीमून पर बजट में एक लग्जरी फीलिंग लेना चाहते हैं, तो जयपुर से अच्छी जगह मिलना मुश्किल है। गुलाबी शहर की रंगीन गलियों का आकर्षक नजारा आपको वापस नहीं लौटने देगा। यहां आप रामगढ़ झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। हवा महल के सामने रेस्टोरेंट की छत पर पारंपरिक जायकों का स्वाद पार्टनर के साथ बिताए लम्हों को यादगार बना देगा।

5. रानीखेत

ranikhet
ranikhet (Source: Social Media)

खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और शांत माहौल रानीखेत को एक खूबसूत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। पक्षियों की चहचहाहट और हिमालय की चोटियों का आकर्षक नजारा रोमांस में मिठास घोलने का काम करते हैं। यहां जंगल से सटी सड़कों पर छोटे स्टॉल्स पर आप हल्के स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं। ट्रेकिंग पर जाने के लिए आपको यहां बहुत सुंदर-सुंदर जगहें मिल जाएंगी।

Also Read: पहाड़ों का सुकून और जन्नत सा नजारा! Kashmir की इन 5 जगहों पर आपकी यात्रा बन जाएगी यादगार

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।