पहाड़ों का सुकून और जन्नत सा नजारा! Kashmir की इन 5 जगहों पर आपकी यात्रा बन जाएगी यादगार

Summary :

Top 5 Summer Vacation Destinations in Kashmir: कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इसकी सुंदरता को देखने के लिए और गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए हजारों लोग यहां आते हैं। इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है। इसे निहारने के लिए आपको यहां एक बार जरूर आना चाहिए। यह राज्य अपने नेचुरल ब्यूटी से लोगों को आकर्षित करता है। दूसरा यहां का खानपान भी कमाल का है। एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यहां उसके भी ढेरों ऑप्शन्स हैं। कश्मीर में चारों ओर खूबसूरत नजारों की भरमार है। गर्मियां यहां घूमने का बेस्ट…

Top 5 Summer Vacation Destinations in Kashmir: कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इसकी सुंदरता को देखने के लिए और गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए हजारों लोग यहां आते हैं। इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है। इसे निहारने के लिए आपको यहां एक बार जरूर आना चाहिए। यह राज्य अपने नेचुरल ब्यूटी से लोगों को आकर्षित करता है।

दूसरा यहां का खानपान भी कमाल का है। एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यहां उसके भी ढेरों ऑप्शन्स हैं। कश्मीर में चारों ओर खूबसूरत नजारों की भरमार है। गर्मियां यहां घूमने का बेस्ट सीजन माना जाता है, तो यहां आकर किन जगहों की सैर आपको बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए, जान लें इसके बारे में।

Top 5 Summer Vacation Destinations in Kashmir: गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

Top 5 Summer Vacation Destinations in Kashmir
Top 5 Summer Vacation Destinations in Kashmir (Source: Social Media)

1. गुलमर्ग

सर्दियों में गुलमर्ग आकर बर्फ पर कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। समर सीजन में गुलमर्ग की हरियाली मन मोह लेती है। दूर-दूर तक फैले चरागाह दिल छू लेते हैं। यहीं बीचों-बीच महारानी मंदिर स्थित है। इसी मंदिर के आसपास ‘जय-जय शिव शंकर’ गाने की शूटिंग हुई थी। गुलमर्ग में विश्व प्रसिद्ध गंडोला (केबल कार) राइड भी ले सकते हैं।

2. श्रीनगर

srinagar
srinagar (Source: Social Media)

श्रीनगर आएं और डल झील में शिकारा नहीं किया, तो यहां की यात्रा अधूरी है। शिकारा करने के दौरान यहां आप कई तरह के सामानों की खरीददारी भी कर सकते हैं। खूबसूरत श्रीनगर में ऐतिहासिक लाल चौक के कई सारे बाग और दूसरी जगहें भी देखने लायक हैं।

3. पहलगाम

‘वैली ऑफ शेफर्ड’ के नाम से मशहूर पहलगाम, श्रीनगर से सिर्फ 54 किलोमीटर ही दूर है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच स्थित इसे बेहद खूबसूरत वैली की ओर जाते हुए रास्ते में पड़ने वाले पम्पोर इलाके में केसर के खेत और सेब के बगीचे का दीदार कर सकते हैं। यहां से आप बढ़िया क्वॉलिटी का केसर खरीद सकते हैं। इस जगह पर आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।

4. आरू वैली

Aru Valley
Aru Valley (Source: Social Media)

पहलगाम से 12 किमी दूर स्थित यह स्थल पिक्चर परफेक्ट दृश्य प्रस्तुत करता है। सर्दियों में यहां स्कीइंग और हेली स्कीइंग का मजा लिया जा सकता है। लेकिन जब आप गर्मी में यहां घूमने जाते हैं, तो यहां की हरियाली और खूबसूरत पहाड़ आपको मनमोहित करते हैं।

5. बेताब वैली

पहलगाम से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेताब वैली अपने शानदार हरे-भरे नजारों, घने जंगल और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ मन को मोहित कर देते हैं। यहां घुड़सवारी, ट्रेकिंग, कैम्पिंग सहित कई एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। पहले इस वैली का नाम हागून था, लेकिन सुपरहिट फिल्म बेताब की शूटिंग के बाद से इसका नाम बेताब वैली पड़ गया।

Best Time To Visit Kashmir: जानें कब जाएं और क्या खरीदें

Best Time To Visit in Summers
Best Time To Visit in Summers (Source: Social Media)

कब जाएं?

कश्मीर पूरे साल ही घूमने लायक जगह है, क्योंकि हर मौसम में यहां का एक अलग नजारा देखने को मिलता है। हालांकि मानसून में जाना अवॉयड करें।

क्या खरीदें?

  • कश्मीर से केसर, लाल मिर्च, सेब से बने फूड आइटम्स जरूर खरीदें।
  • इसके अलावा यहां कई तरह के खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट आइटम्स की भी शॉपिंग कर सकते हैं।
  • पश्मीना शॉल और कश्मीरी सिल्क साड़ियां खरीद सकते हैं।

कैसे जाएं?

  • दिल्ली से श्रीनगर के लिए सीधी फ्लाइट है, जिससे बस एक घंटे में आप यहां पहुंच जाएंगे।
  • रेल, बस और निजी गाड़ी से भी यहां पहुंचा जा सकता है।

Also Read: Family Vacation के लिए बेस्ट हैं Uttarakhand के ये 5 Tourist Destination, आज ही Plan करें Trip

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।