5 Best Place to Visit in Uttarakhand: उत्तराखंड, जिसे अकसर “देवभूमि” या देवताओं की भूमि कहा जाता है, उत्तरी भारत का एक बहुत सुंदर राज्य है। उत्तराखंड की सुंदरता और संस्कृति दुनिया भर से यात्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं , तो उत्तराखंड इसके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको 5 Best Place to Visit in Uttarakhand के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ जाकर समय बिता सकते हैं।
5 Best Place to Visit in Uttarakhand: घूमने की जगहें
1. नैनीताल (Nainital)

यह उत्तराखंड का एक फेमस पर्यटन स्थल है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और शांति के लिए जाना जाता है। इस शहर की झीलें, हरियाली और पहाड़ यहां की खूबसूरती को और भी निखार देती है। यह जगह गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
2. मसूरी (Mussoorie)

मसूरी उत्तराखंड के जाने माने हिल स्टेशन में से एक है। मसूरी के नजारे, हिल्स, और ट्रेकिंग एडवेंचर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां की पहाड़ियों के सुंदर नजारे और शांतिपूर्ण माहौल लोगों को बार-बार मसूरी आने पर मजबूर करते हैं।
3. हरिद्वार (Haridwar)

यह गंगा नदी के किनारे बसी एक धार्मिक नगरी है। इस शहर को कुंभ नगरी के नाम से भी जाना जाता है, जहां हर साल लाखों की तादाद में भक्त पहुंचते हैं। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे हरिद्वार को “देवताओं के प्रवेश द्वार” के रूप में भी जाना जाता है। हरिद्वार के घाटों पर आयोजित गंगा आरती और स्नान के लिए देश भर से लोग पहुंचते हैं। यहां आप मनसा देवी मंदिर, चंड़ी देवी मंदिर और राजाजी नेशनल पार्क जा सकते हैं।
4. ऋषिकेश (Rishikesh)

ऋषिकेश भी गंगा नदी के किनारे बसा हुआ बहुत ही सुंदर शहर है। यहां के हरे भरे पहाड़ और गंगा नदी इस जगह को और भी खूबसूरत बनाती है। ऋषिकेश को योग नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर्यटकों को योग, मेडिटेशन, राफ्टिंग, और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद लेने का मौका मिलता है। यहां आप लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, कुंजापुरी देवी मंदिर और परमार्थ निकेतन आश्रम जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
5. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park)

अगर आप अपने परिवार के साथ वन्य जीवन का अनुभव लेना चाहते हैं, तो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क एक बहुत अच्छा विक्लप हो सकता है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के रमनगर शहर में पड़ता। यहां जंगल सफारी में लोग नेशनल पार्क की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




