Assam की वादियों में बिताएं Summer Holidays, काजीरंगा से लेकर जोरहाट के चाय बागानों तक का Complete Travel Guide

Summary :

Hidden Gems in Assam: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको अपने बैग जल्दी ही पैक कर लेना चाहिए। वही घिसे-पिटे हिल स्टेशंस जाकर बोर हो गए हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं। जहां प्रकृति अपनी गोद फैलाए आपका इंतज़ार कर रही हो, तो असम आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हरियाली से भरे पहाड़, दूर तक फैले चाय के बागान, ब्रह्मपुत्र की लहरें और दुर्लभ वन्यजीव असम की खूबसूरती को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है। इस जगह को किसी विदेशी लोकेशन…

Hidden Gems in Assam: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको अपने बैग जल्दी ही पैक कर लेना चाहिए। वही घिसे-पिटे हिल स्टेशंस जाकर बोर हो गए हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं। जहां प्रकृति अपनी गोद फैलाए आपका इंतज़ार कर रही हो, तो असम आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हरियाली से भरे पहाड़, दूर तक फैले चाय के बागान, ब्रह्मपुत्र की लहरें और दुर्लभ वन्यजीव असम की खूबसूरती को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है।

इस जगह को किसी विदेशी लोकेशन से कम नहीं माना जाता है। अगर आप अपने परिवार के साथ कुछ शांति भरे पल बिताना चाहते है या दोस्तों के साथ रोमांच, असम का हर कोना-कोना घूमना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। आइए जानते हैं यहां कौन-कौन सी जगहें सबसे ज्यादा फेमस हैं।

Hidden Gems in Assam: असम में घूमने के लिए बेस्ट प्लेसेस

1. असम में काजीरंगा नेशनल पार्क

Delhi to assam route
Delhi to assam route (Source: Social Media)

काजीरंगा नेशनल पार्क को भारत के सबसे फेमस और सबसे बड़ी आबादी वाला पार्क माना जाता है। एक सींग वाले गैंडों की सबसे बड़ी आबादी वाला काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान वनस्पतियों और जीवों के लिए जाना जाता है। 1985 में, इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था। एक सींग वाले राइनो के अलावा, पार्क अन्य सुखद आश्चर्यों से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां आपको दलदली हिरण, हाथी, जंगली भैंस, चीनी पैंगोलिन, बंगाल फॉक्स, गिबन्स, सिवेट्स, स्लॉथ बियर, तेंदुए और फ्लाइंग गिलहरी देखने को मिल जायेंगे। यहां रॉयल बंगाल टाइगर्स की एक विशाल आबादी पाई जाती है, जो इसे असम के सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक मानी जाती है।

2. असम में मानस नेशनल पार्क

Things to do in assam
Things to do in assam (Source: Social Media)

गर्मी के मौसम में लोग ज्यादातर ठंडी या जंगलों वाली जगह पर जाना पसंद करते हैं। घूमने के लिए असम में मानस राष्ट्रीय उद्यान बेहद फेमस जगह है, जो एक यूनेस्को प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल है। जिसमें टाइगर रिजर्व, हाथी रिजर्व, बायोस्फीयर रिजर्व सब कुछ शामिल हैं। अगर आप जानवर देखने के शौकीन हैं, तो यहां आपको लंगूर और प्यारे लाल पांडा देखने को मिल जाएंगे। मानस असम को पूरे भारत में सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक माना जाता है। इसके आलावा आप यहां जंगली पहाड़, जलोढ़ घास के मैदान और सदाबहार जंगलों से लेकर प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं।

3. गुवाहाटी, असम

Hidden Gems in Assam
Hidden Gems in Assam (Source: Social Media)

अगर आप भी असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप गुवाहाटी घूम सकते हैं। ये जगह असम को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है। ये जगह ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है। इस जगह को खास करके घूमने वाले लोगों के लिए ही बनाया गया है। प्राचीन मंदिरों, वन्यजीव अभयारण्यों, ब्रह्मपुत्र की प्राकृतिक सुंदरता और इसकी अनूठी संस्कृति असम के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को और भी खास बनाती है।

अगर आप यहां दोस्तों या हनीमून पर अपने पार्टनर के साथ आए हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, कामाख्या मंदिर, मानस राष्ट्रीय उद्यान, उमानंद मंदिर, असम राज्य संग्रहालय, गुवाहाटी तारामंडल, नवग्रह मंदिर, नेहरू पार्क, ब्रह्मपुत्र नदी क्रूज़ यहां घूमने के लिए सबसे फेमस जगहें हैं।

4. असम का जोरहाट

Places to visit in assam
Places to visit in assam (Source: Social Media)

अगर हम बात करें असम का जोरहाट कि तो ये जगह भारत को और भी ज्यादा खूबसूरत बनती है। ये जगह अपनी मशहूर संस्कृति, मस्जिदों, मकबरों, बगीचों और चाय बागानों के लिए जानी जाती है। हर साल न जानें कितने लोग और कहां-कहां से घूमने के लिए इस जगह पर आते हैं। इस शहर को भारत की चाय की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। ये गुवाहाटी से 305 किमी और डिब्रूगढ़ से लगभग 138 किमी की दूरी पर स्थित है।

ये जगह अपने फेमस चाय के बागान के लिए जाना जाता है जोरहाट में 135 चाय के बागान मौजूद हैं। थेंगल भवन, राजा मैदाम, गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य और ढेकियाखोवा बोर्नमघर यहां के कुछ प्रमुख स्थान हैं। जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप इस शहर से 20 किमी दूरी पर स्थित है।

How to Reach Assam: कैसे पहुंचे असम

अगर आप प्लेन से असम जाना चाहते हैं, तो राजधानी गुवाहाटी में हवाई अड्डा है। यहां से आपको टैक्सी मिल जाएगी। इस एयरपोर्ट से शहर 25 किलोमीटर की दूरी पर है। आप ट्रेन से भी गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। असम के लिए प्रमुख ट्रेन है, जो उत्तर पूर्वी राज्य का प्रमुख गंतव्य माना जाता है। ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। यहां के पहाड़ी इलाके लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

इसके अलावा गुवाहाटी राजमार्गों द्वारा मिजोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से जुड़ा है। लेकिन अगर आप कार से यात्रा करना चाहते हैं, तो जून से सितंबर के बीच इस जगह पर बिल्कुल न जाएं, क्योंकि इस समय यहां तेज बारिश के कारण पूरी जगह पानी से भर जाती है और सड़क काफी खतरनाक हो जाती हैं।

Best Food of Assam: असम में खाने के लिए बेस्ट फ़ूड

Places to visit in assam
Places to visit in assam (Source: Social Media)
  • खार: यह असमिया भोजन की पहचान है, जो आमतौर पर दोपहर के भोजन में चावल के साथ खाया जाता है।
  • मासोर टेंगा: टमाटर, नींबू और आउटेंगा से बनी यह खट्टी मछली की करी बेहद लोकप्रिय है।
  • आलू पिटिका: मैश किए हुए आलू में कच्चा प्याज, हरी मिर्च और सरसों का तेल मिलाकर बनाया जाने वाला एक सरल व्यंजन।
  • खोरिसा: बांस के कोपलों से बनी एक खास डिश।
  • डक़ मीट करी: बत्तख के मांस को तिल या लौकी के साथ पकाया जाता है।
  • पारोर मैंग्क्सो: कबूतर के मांस की करी।

Also Read: गर्मी की छुट्टियों में Puducherry के इन 5 खूबसूरत बीचों पर बिताएं Memorable Moments, यहां देखें पूरी Travel List

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।