फिल्मों के भगवान से राजनीति के गेमचेंजर बने Thalapathy Vijay, जेब में 600+ करोड़ और हाथ में TVK की सत्ता की चाबी

Summary :

Thalapathy Vijay Net Worth 2026: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि राजनीति में भी उन्होंने धमाकेदार एंट्री कर दी है। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने ऐसा परफॉर्म किया कि बड़े-बड़े राजनीतिक दल भी पीछे छूटते नजर आए। हालांकि इसी बीच विजय की करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल भी चर्चा में आ गई है। Thalapathy Vijay Net Worth 2026: चुनाव में TVK का धमाका, विजय बने सबसे बड़े गेम चेंजर तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय की पार्टी TVK ने सभी को चौंका दिया है।…

Thalapathy Vijay Net Worth 2026: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि राजनीति में भी उन्होंने धमाकेदार एंट्री कर दी है। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने ऐसा परफॉर्म किया कि बड़े-बड़े राजनीतिक दल भी पीछे छूटते नजर आए। हालांकि इसी बीच विजय की करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल भी चर्चा में आ गई है।

Thalapathy Vijay Net Worth 2026: चुनाव में TVK का धमाका, विजय बने सबसे बड़े गेम चेंजर

Thalapathy Vijay Net Worth 2026
Thalapathy Vijay Net Worth 2026 ( Source: Social Media)

तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय की पार्टी TVK ने सभी को चौंका दिया है। शुरुआती रुझानों में पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाती दिखी और इसी के साथ राज्य की राजनीति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला।

TVK ने पारंपरिक पार्टियों DMK और AIADMK को कड़ी टक्कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की पॉपुलैरिटी और उनकी प्लानिंग ने युवाओं और शहरी वोटर्स को काफी एफेक्ट किया है। इतना ही नहीं, उनकी पार्टी पहली बार चुनाव लड़कर ही सरकार बनाने की सिचुएशन में आ सकती है, जो अपने आप में ऐतिहासिक माना जा रहा है।

TVK Party Tamil Nadu: 600 करोड़ से ज्यादा के मालिक विजय, बैंक बैलेंस ही 200+ करोड़

TVK party Tamil Nadu
TVK party Tamil Nadu ( Source : Social Media)

इलेक्शन एफिडेविट के मुताबिक, थलपति विजय की कुल संपत्ति करीब ₹600-624 करोड़ के बीच बताई जा रही है।

उनकी संपत्ति में:

  1. ₹200+ करोड़ बैंक बैलेंस
  2. करोड़ों की प्रॉपर्टी (चेन्नई में लग्जरी बंगला)
  3. कई लग्जरी कारें
  4. हैवी इन्वेस्टमेंट और ज्वेलरी शामिल हैं

विजय का यह एम्पायर उन्हें भारत के सबसे अमीर एक्टर्स में शामिल करता है।

Master Movies Vijay: फिल्मों से करोड़ों की कमाई, एक फिल्म के लिए लेते हैं भारी फीस

Master Movies Vijay
Master Movies Vijay ( Source : Social Media)

थलपति विजय सिर्फ राजनीति ही नहीं, फिल्मों से भी तगड़ी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,

  1. वे एक फिल्म के लिए ₹100 से ₹275 करोड़ तक फीस लेते हैं
  2. ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट से भी मोटी कमाई होती है

उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल में Rolls Royce, BMW जैसी महंगी कारें और सी-फेसिंग बंगला शामिल है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।थलपति विजय ने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ फिल्मी पर्दे के ही नहीं, बल्कि सियासत के भी बड़े खिलाड़ी हैं। करोड़ों की संपत्ति, जबरदस्त फैन फॉलोइंग और मजबूत राजनीतिक एंट्री- इन सबके साथ विजय का भविष्य और भी दमदार नजर आ रहा है।

Vijay film Career Highlights: सबसे बड़ी हिट फिल्में और कमाई

Vijay film Career Highlights
Vijay film Career Highlights ( Source : Social Media)

हालांकि अगर उनकी कमाई की बता करें तो वो सबसे ज्यादा फिल्मों से कमाते हैं। जिनमें उनकी कुछ मोस्ट पॉपुलर फिल्में शामिल हैं, तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं उनकी सबसे ज्यादा हिट होने वाली फिल्मों पर.

 1. Leo

यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें Thalapathy Vijay ने “पार्थी” नाम के शांत कैफे ओनर का रोल निभाया है।

  1. कमाई: लगभग ₹600+ करोड़ (वर्ल्डवाइड)
  2. खास बात: यह विजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है
  3. इस फिल्म में उन्होंने अपने एक्शन और स्टाइल से फैंस को दीवाना बना दिया

2. Beast

  1. कमाई: करीब ₹250+ करोड़
  2. भले ही कहानी को मिक्स रिस्पॉन्स मिला, लेकिन स्टार पावर से फिल्म हिट रही

3. Master

इस फिल्म में Thalapathy Vijay ने “जेडी” नाम के एक लापरवाह लेकिन दिल के अच्छे कॉलेज प्रोफेसर का रोल प्ले किया है, जिसे जुवेनाइल होम में भेजा जाता है, जहां वह बच्चों की जिंदगी सुधारने की कोशिश करता है।

  1. कमाई: ₹300+ करोड़
  2. विजय vs Vijay Sethupathi की टक्कर ने फिल्म को सुपरहिट बनाया

 4. Bigil

विजय का डबल रोल- एक गैंगस्टर और एक फुटबॉल कोच।

  1. कमाई: ₹300+ करोड़
  2. स्पोर्ट्स + इमोशनल ड्रामा
  3. महिला फुटबॉल टीम की कहानी ने दिल जीता

 5. Mersal

इसमें विजय ट्रिपल रोल में नजर आते हैं।

  1. कमाई: ₹250+ करोड़
  2. सोशल मैसेज + दमदार डायलॉग्स
  3. यह फिल्म काफी विवादों में भी रही लेकिन बड़ी हिट बनी

6. Theri

विजय एक पुलिस ऑफिसर बने हैं जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए अपनी पहचान छुपाते हैं।

  1. कमाई: ₹150+ करोड़
  2. पुलिस ऑफिसर का रोल आज भी फैंस का फेवरेट है

थलपति विजय ने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ फिल्मी पर्दे के ही नहीं, बल्कि सियासत के भी बड़े खिलाड़ी हैं। करोड़ों की संपत्ति, जबरदस्त फैन फॉलोइंग और मजबूत राजनीतिक एंट्री- इन सबके साथ विजय अब आने वाले समय में और क्या करने वाले हैं, ये तो वक्त ही बताएगा।

Read More: ‘नागिन 7’ के बीच एपिसोड से VFX हुआ गायब, फैंस ने मेकर्स को किया जमकर ट्रोल…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।