Naagin 7 Latest Episode: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुवर शोज़ में से एक Naagin 7 को लेकर आए दिन चर्चाएं होती रहती है। दर्शकों के बीच इस शो की पॉपुलैरिटी को बरकरार रखने के लिए मेकर्स लगातार नए-नए ट्विस्ट और ड्रामा लेकर आते रहते हैं। हालांकि, Ekta Kapoor के इस शो को कई बार वीएफएक्स और कहानी की वजह से क्रिटीसिज़्म का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में अब एक बार फिर ये शो एक नई वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है।
Green Screen Between Episode: शो के बीच नजर आया ग्रीन स्क्रीन

दरअसल, हाल ही में शो का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एडिटिंग की बड़ी गलती नजर आई। इस सीन में आहाना अपने दुश्मनों से लड़ती दिखाई देती है, लेकिन कुछ सेकंड के लिए बैकग्राउंड में ग्रीन स्क्रीन साफ दिखने लगता है। दर्शकों ने तुरंत इस चूक को पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर मेकर्स को क्रिटीसाइज करना शुरू कर दिया।
Fans Reaction: फैंस ने मेकर्स को किया ट्रोल
View this post on Instagram
एडिटर्स की इस गलती पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा, “इस बार प्रोड्यूसर और टीम ने पूरा शो बर्बाद कर दिया है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “नागिन 7′ शो खत्म करने की इतनी जल्दी थी कि एडिटिंग ठीक से करने का वक्त भी नहीं मिला।” तीसरे यूजर ने लिखा, “इनका वीएफएक्स वैसे भी कौन सा देखने लायक होता है।”
VFX On Hotstar: कहां हुई मेकर्स से चूक?

गौरतलब है कि यह गलती JioHotstar पर एवेलेबल एपिसोड में देखी गई थी, जबकि टीवी पर स्ट्रीम हुए एपिसोड में सब कुछ सही था। बाद में मेकर्स ने ऐप पर मौजूद एपिसोड को भी ठीक कर दिया। लेकिन इतने प्रोफेशनल शो के मेकर्स से ऐसी गलती होना सच में कई सवाल खड़े करता है। क्योंकि ये एक गलती नहीं बल्कि ऐसी बड़ी भूल है, जो कि आने वाले समय में शो के ऊपर कॉन्ट्रोवर्सी बनकर साबित होगी।
Naagin 7 Latest Episode: कब आएगा नागिन 7 का आखरी एपिसोड?

खैर इन सब विवादों के बीच यह भी सामने आया है कि ‘नागिन 7’ का आखिरी एपिसोड 7 जून को रिलीज किया जाएगा, जिसके बारे में खुद एकता कपूर ने बताया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि नागिन का सीजन 8 वो अगले साल तक लाने की पूरी कोशिश करेंगी। हालांकि ऐसा हो पाएगा या नहीं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Download Android App
Download iOS App




